अमेठी : अनुप्रिया पटेल ने कहा, पंचर हो गई साइकिल, हमारी सरकार ने कानून-व्यवस्था सुधारी, लगाई विकास की झड़ी
कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी को वोट करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशेषरगंज बाजार में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी को वोट करें।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में जिस तरह अराजकता थी वह आप सभी से छिपी नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी थी। भाजपा सरकार आते ही कानून व्यवस्था में सुधार हुआ। आज महिलाएं सुरक्षित हैं। वे सड़कों पर निकल सकती हैं। निर्भीक होकर, उन्हें कोई छू तक नहीं सकता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिल कर उत्तर प्रदेश में विकास की झड़ी लगाने का काम किया है। हमारी सरकार बनते ही एक के बाद एक गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई गईं।
हमारी सरकार ने गरीबों को आवास और प्रसाधन भवन उपलब्ध कराने का काम किया। पिछड़ों के कल्याण की तमाम योजनाएं शुरू कीं। उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा अच्छी तरह से जानती है। तीन चरणों के चुनाव में जो मतदान हुआ है उसने यह बात साबित कर दी है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। समाजवादी पार्टी की साइकिल पंचर हो गई है। सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अपना दल जिलाध्यक्ष भोला वर्मा, सुरेश मौर्य, सुरेश गुप्त, शिवम तिवारी व आशा बाजपेई मौजूद रहीं।