फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AMC and Blue Dynamos in the semi-finals of the Football League

Lucknow News: एएमसी और ब्ल्यू डायनमोज फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में

Mon, 29 Sep 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
AMC and Blue Dynamos in the semi-finals of the Football League
फुटबॉल के मैच में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।

विज्ञापन
लखनऊ। एएमसी और ब्ल्यू डायनमोज ने अपने मुकाबले जीतते हुए ला-मार्टीनियर फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एएमसी ने नीलमथा क्लब को 4-3 और ब्ल्यू डायनमोज ने विंटर रिजर्व को 3-2 से पराजित किया।

ला-माटीर्नियर पोलो ग्राउंड में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल एमएमसी और नीलमथा क्लब के बीच खेला गया। खेल के 27वें मिनट में नीलमथा क्लब से हर्षू ने साथी खिलाड़ी के पास पर गोल करते हुए टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। पांच मिनट के बाद एएमसी के लिए नानू ने बराबरी वाला गोल किया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। निर्धारित समय तक यह स्कोर 1-1 से बराबर रहा।
विज्ञापन


परिणाम के लिए टाईब्रेकर का सहारा लिया गया, जिसमें एएमसी ने 4-3 के स्कोर से जीत दर्ज करते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। दिन के दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी संघर्षपूर्ण रहा, जो ब्ल्यू डायनमोज के पक्ष में 3-2 से गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के दौरान विजेता टीम से ताहिर ने खेल के 14वें और 20वें मिनट में गोल दागे, जबकि जफर 45वें मिनट में एक गोल करने में सफल रहे। पराजित टीम की ओर से अभिषेक ने 18वें और दाऊद ने 37वें मिनट में किया।

फुटबॉल के मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

फुटबॉल के मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

फुटबॉल के मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

फुटबॉल के मैच में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed