फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambulance without gprs do not locate spot

एम्बुलेंस से जीपीआरएस तक नहीं, लोकेशन का नहीं चलता पता

Sat, 09 Mar 2019 01:28 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Sat, 09 Mar 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ambulance without gprs do not locate spot
108 ambulance
राजधानी में नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा जरूरतमंद मरीजों को समय पर नहीं मिल पा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कुछ दिन पहले ही हिदायत दी थी कि एम्बुलेंस देरी से न पहुंचे। बावजूद इसके नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा इन दिनों दम तोड़ रही है।
विज्ञापन


102 और 108 श्रेणी की एंबुलेंस जर्जर हालत में हैं। एम्बुलेंस से जीपीआरएस सिस्टम गायब हैं। ऐसे में रखरखाव का भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की ओर से यह सुविधा जिले स्तर पर (जिला स्वास्थ्य समिति) सीएमओ और जिलाधिकारी की निगरानी में संचालित हो रही है।
विज्ञापन


लखनऊ में 102 श्रेणी के 34 वाहन, 108 श्रेणी की 28 तथा आईसीयू से लैस एडवांस लाइफ सपोर्ट (एलएलएस) की चार गाड़ी समेत 66 एंबुलेंस का संचालन हो रहा हैं। इनमें 102 और 108 की अधिकांश गाड़ियों से जीपीआरएस गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत यह है कि कई वाहनों में इंडीकेटर लाइट, चिकित्सीय उपकरण के साथ गेट के हत्थे तक नहीं हैं। ऐसे में जीपीआरएस न होने से एंबुलेंस की लोकेशन बता पाना सेवा प्रदाता एजेंसी जीवीके ईएमआरआई के पास नहीं है।


शिकायत आएगी तो करेंगे कार्रवाई
सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि जरूरतमंद मरीज पास एम्बुलेंस को फौरन पहुंचना चाहिए। कोई भी शिकायत आती है तो सेवा प्रदाता एजेंसी पर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

एम्बुलेंस का कर रहे रखरखाव
जीवीके ईएमआरआई, मीडिया प्रभारी,  अजय यादव ने बताया कि लखनऊ में सभी एम्बुलेंस जीपीआरएस से लैस हैं। गाड़ियों का रखरखाव नियमानुसार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed