फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkar Nagar: Two miscreants, including a prize of 50 thousand, arrested in the encounter, both were shot in the leg

अम्बेडकरनगर : मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी समेत दो बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Thu, 12 May 2022 12:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अम्बेडकरनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 May 2022 12:58 PM IST
सार

टांडा कोतवाल बृजेन्द्र शर्मा के मुताबिक डेढ़ बजे रात अकूतपुर गांव के निकट पुलिस टीम ने घेर लिया। बाइक से आ रहे दो बदमाश भाग निकलने की कोशिश में फायरिंग करने लगे। पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: Two miscreants, including a prize of 50 thousand, arrested in the encounter, both were shot in the leg
मुठभेड़ के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबेडकरनगर जिले के टांडा में ईंट भट्ठे से हुई लूट में शामिल 50 हजार रुपये के इनामी समेत एक अन्य बदमाश को पुलिस ने बुधवार आधी रात के बाद हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 
टांडा कोतवाली क्षेत्र स्थित पीके ईंट भट्ठे पर बीते 21 अप्रैल को सशस्त्र बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस इसमें कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस बीच लूटकांड का मुख्य आरोपी 50 हजार का इनामी हंसवर थानाक्षेत्र अंतर्गत जल्लापुर निवासी शातिर बदमाश दिलीप चौरसिया बुधवार देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। टांडा कोतवाल बृजेन्द्र शर्मा के मुताबिक डेढ़ बजे रात अकूतपुर गांव के निकट पुलिस टीम ने घेर लिया। बाइक से आ रहे दो बदमाश भाग निकलने की कोशिश में फायरिंग करने लगे। पुलिसकर्मियों ने जवाब दिया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


दूसरे बदमाश की पहचान दानिश निवासी हयातगंज टांडा के तौर पर हुई। दोनों बदमाशों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दोनों बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, लूट का 4600 रुपये नकद, लूट की एक मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। कोतवाल ने बताया कि ईंट भट्ठे पर लूट की घटना को जेल में बंद माफिया खान मुबारक के कहने पर अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed