फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ambedkar nagar collectorate office clerks bribe video viral

घूस लेते दो बाबुओं का वीडियो वायरल, डीएम ने किया SUSPEND

Wed, 17 May 2017 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, अंबेडकरनगर
ब्यूरो/अमरउजाला, अंबेडकरनगर Updated Wed, 17 May 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
ambedkar nagar collectorate office clerks bribe video viral
डेमो - फोटो : amar ujala
अंबेडकर नगर में आरा मशीन लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर कलेक्ट्रेट के दो लिपिकों की रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक लिपिक पांच हजार, तो दूसरा 50 हजार रुपये लेते दिख रहा है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के आंग्ल अभिलेख विभाग में तैनात दोनों लिपिकों से जुड़ा यह वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने उन्हें निलंबित कर दिया है। टांडा नगर के सकरावल स्थित एक आरा मशीन के संचालक ने लाइसेंस नवीनीकरण के लिए वन विभाग में आवेदन किया था।
विज्ञापन


वन विभाग ने तहसील व जिला प्रशासन से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने को कहा। आवेदक ने तहसील से तो अनापत्ति प्रमाणपत्र लगवा लिया, लेकिन जब रिपोर्ट तहसील से कलेक्ट्रेट पहुंची, तो वहां पत्रावली लिपिकों ने रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के आंग्ल अभिलेख विभाग में तैनात कर्मचारियों ने आरोप के अनुसार अवैध रकम की मांग शुरू कर दी। आवेदक ने पहले तो दोनों लिपिकों पर हजारों रुपये खर्च किए।

इसके बाद भी कर्मचारियों ने पीछा नहीं छोड़ा। थक हारकर आवेदक ने दोनों कर्मचारियों को सबक सिखाने का मन बनाया और दोनों को रकम देते हुए वीडियो क्लिप तैयार करा ली। यह वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ।

 

एसडीएम सदर को सौंपी जांच

ambedkar nagar collectorate office clerks bribe video viral
डेमो - फोटो : amar ujala
इसमें वरिष्ठ सहायक शिवकुमार कलेक्ट्रेट के अपने कक्ष में ही 5 हजार रुपये लेते दिख रहा है, जबकि कनिष्ठ सहायक लालचंद कलेक्ट्रेट परिसर में ही कक्ष के बाहर एक बाइक पर बैठकर 500 के नोट की 50 हजार की गड्डी लेता व उसे गिनता दिखाई पड़ रहा है।

कनिष्ठ सहायक ने वीडियो के अनुसार 20 हजार की और मांग भी की। दोनों कर्मचारियों की घूसखोरी का यह वीडियो सामने आने के बाद डीएम वैभव श्रीवास्तव ने एक्शन लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

उन्होंने इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक किसी पटल पर न रोका जाए। वे स्वयं किसी भी विभाग के किसी पटल का औचक निरीक्षण करेंगे। यदि कोई फाइल अनावश्यक लंबित पाई गई, तो भी संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई तय की जाएगी। 

‘मैंने दोनों कर्मचारियों को वीडियो सामने आने के बाद निलंबित कर दिया है। प्रकरण की जांच एसडीएम सदर को दी गई है। रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई तय होगी।’ - वैभव श्रीवास्तव, डीएम
http://www.amarujala.com/video/india-news/video-of-government-employees-taking-bribe-goes-viral
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed