फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkar Nagar: A speeding car dragged a father and daughter for 100 meters, killing both.

Ambedkarnagar: तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्री को 100 मीटर तक घसीटा, दोनों की मौत

Sun, 26 Oct 2025 06:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Oct 2025 06:27 PM IST
सार

पिता-पुत्री मोपेड से बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। जोरदार टक्कर से दोनों कार के बोनट पर जा गिरे और कार में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: A speeding car dragged a father and daughter for 100 meters, killing both.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर रविवार सुबह एक दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने मोपेड सवार पिता-पुत्री को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों कार के बोनट पर जा गिरे और कार में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शोर मचाने पर चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन


यह हादसा कुर्की बाजार के निकट खपुरा मिक्सिंग प्लांट के पास हुआ। मृतक की पहचान बलराम गौड़ (65) और उनकी बेटी विनीता (45) निवासी बलईपुर मित्तूपुर, थाना पवई, आजमगढ़ के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के बेटे अनूप गौड़ ने बताया कि उनके पिता खेती-बाड़ी करते थे। शनिवार को बहन विनीता मायके आई थीं। रविवार सुबह पिता विनीता को मोपेड से सम्मनपुर क्षेत्र के पंजूपुर ममरेजपुर स्थित रिश्तेदार राम मलेश के घर बीमार बेटे को देखने ले जा रहे थे।
विज्ञापन


करीब सुबह 10 बजे बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कार के बोनट पर जा गिरे और उसमें फंस गए। चालक ने कार रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे दोनों करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों के मोबाइल से स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने कार में फंसे शवों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों परिवारों में पसरा मातम
मृतक बलराम की पांच संतानें हैं। दो बेटे लुधियाना में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा अनूप आजमगढ़ में कपड़े की दुकान चलाता है। विनीता की शादी जैतपुर के बंदीपुर आशापार निवासी मनीराम से करीब 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे सिपाही (17) और आकाश (14) हैं। पति दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। पत्नी की अचानक मौत की खबर सुन वे बेसुध हो गए। वहीं बलराम की पत्नी विद्या देवी और छोटी बेटी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल था।


बेटे की चीख से कांप उठा अस्पताल परिसर
मृतक बलराम के छोटे बेटे अनूप को हादसे की सूचना फोन पर दी गई थी। वह आजमगढ़ से दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल पहुंचे। रिश्तेदारों ने बलराम को बताया कि पिता और बहन दोनों की मौत हो गई है, तो वह बेसुध हो गया। कुछ पल बाद उसका करुण क्रंदन सुनकर आसपास मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed