फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amausi Airport: Record 7047 people opted for DigiYatra service in one day

अमौसी एयरपोर्ट : एक दिन में रिकाॅर्ड 7047 लोगों ने डिजियात्रा सेवा को चुना

Sat, 23 Aug 2025 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Amausi Airport: Record 7047 people opted for DigiYatra service in one day
अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ। 
लखनऊ। डिजियात्रा एप के जरिये विमानों में सफर करने वालों का नया रिकॉर्ड लखनऊ के अमाैसी एयरपोर्ट पर बना है। 18 अगस्त को कुल 17 हजार यात्रियों ने लखनऊ से उड़ान भरी जिसमें 7047 ने डिजियात्रा सेवा का विकल्प चुना। यह कुल यात्रियों का 41 प्रतिशत है। एक दिन में इस विकल्प को अपनाने वालों की ये सर्वाधिक संख्या है।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानों के लिए डिजियात्रा के जरिये वेरीफिकेशन और बोर्डिंग पास लेने का विकल्प होता है। अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ये सुविधा उपलब्ध नहीं। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक डिजियात्रा सुविधा का उपयोग करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट में प्रवेश करने के लिए न तो टिकट दिखाना पड़ता है और न ही अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड या अन्य दस्तावेज दिखाने होते हैं।
विज्ञापन


यह सेवा भीड़ से अलग यात्रियों को एक अलग द्वार से एयरपोर्ट में प्रवेश की सुविधा देती है। डिजियात्रा एप पर पंजीकरण के बाद यात्रियों का चेहरा ही उनकी पहचान बन जाता है। इस तकनीक से सुरक्षा जांच व बोर्डिंग प्रक्रिया के लिए कतार में नहीं लगना पड़ता जिससे यात्रियों का समय बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या

लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत कार्य की वजह से दिन में रनवे बंद रहता था, लेकिन इस कार्य के पूरे होने के बाद पुरानी विमान सेवाओं को बहाल किया जा रहा है। हाल के दिनों में 12 फ्लाइटें बहाल हुई हैं। ऐसे में यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed