फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amarujala Krishika 2024: Dr. Alok called upon farmers to adopt traditional methods and new technology

Amarujala Krishika 2024: डॉ. आलोक ने सीमैप की दी जानकारी, किसानों से परंपरागत विधि व नई तकनीक अपनाने का आह्वान

Tue, 10 Dec 2024 10:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 10:16 AM IST
सार

राजधानी लखनऊ में सोमवार को अमर उजाला कृषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से हुआ। इसका समापन शाम 5 बजे हुआ। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Amarujala Krishika 2024: Dr. Alok called upon farmers to adopt traditional methods and new technology
अमर उजाला के कृषिका कार्यक्रम में जानकारी देते विशेषज्ञ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला कृषिका कार्यक्रम में सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आलोक कालरा ने कहा कि सीमैप के प्रयास से मेंथा ऑयल के उत्पादन में यूपी देश में अग्रणी है। प्रदेश में एक हजार से ज्यादा उद्योग मेंथा पर निर्भर हैं। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या और घटती जमीन की उर्वरा शक्ति पर चिंता जताते हुए। इस समस्या के निदान के लिए उन्होंने किसानों से परंपरागत विधियों एवं नई तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने सीमैप की ओर से विकसित किए गए बाराबंकी जिले के मॉडल गांव बब्बनपुरवा का उदाहरण देते हुए बताया कि इस गांव में मेंथा की खेती में कुछ भी बर्बाद नहीं होता। हर चीज को किसी न किसी काम में लिया जाता है।

विज्ञापन

पर्यावरण भी हो रहा सुरक्षित

मेंथा का तेल निकालने के बाद अवशेष से बायोडिग्रेडेबल थाली व प्लेटें बनाई जाती हैं। अन्य बचे हिस्से को सड़ाकर आधुनिक तरीके से कम जगह में गांव वाले मशरूम की खेती भी कर रहे हैं। वर्मी कंपोस्ट बनाना, मधुमक्खी पालन से गांव वालों की अतिरिक्त आमदनी बढ़ी है। यही नहीं सौर ऊर्जा से पानी साफ करने और शून्य कार्बन उत्सर्जन से पर्यावरण भी सुरक्षित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed