{"_id":"5f005f688ebc3e42fd1f6807","slug":"amar-ujala-webinar-with-lda-vc-shivakant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला वेबिनार में बोले एलडीए वीसी, जानकीपुरम विस्तार से गंदगी, अतिक्रमण हटाएगा एलडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला वेबिनार में बोले एलडीए वीसी, जानकीपुरम विस्तार से गंदगी, अतिक्रमण हटाएगा एलडीए
Sat, 04 Jul 2020 04:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
वेबिनार में एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में अतिक्रमण और कूड़े की समस्या निपटाने के लिए एलडीए तेजी से काम करेगा। वीसी शिवाकांत द्विवेदी ने इंजीनियरों को आदेश दिया है कि 15 से 20 दिन में अभियान चलाएं। जानकीपुरम विस्तार में एक भी अतिक्रमण नहीं दिखना चाहिए। वहीं, कूड़े की समस्या का भी हल जुलाई के अंत तक निकालने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को ‘अमर उजाला’ के वेबिनार में जानकीपुरम विस्तार की आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों से रूबरू एलडीए वीसी ने उनकी समस्याएं जानने के बाद रणनीति साझा की। कहा कि समितियों से शिकायतें सुनने के बाद लग रहा है कि अतिक्रमण और गंदगी जानकीपुरम विस्तार की बड़ी समस्या है। सबसे पहले इनका हल होगा। वीसी ने योजना के अधिशासी अभियंता नवनीत कुमार शर्मा को आदेश दिया कि अतिक्रमण पर अभियान बनाकर कार्रवाई शुरू करें। इसके परिणाम भी योजना में दिखने शुरू हो जाने चाहिए।

विशेषज्ञ एजेंसी को ही कूड़ा निस्तारण का काम
वेबिनार में वीसी ने स्पष्ट किया कि जानकीपुरम विस्तार में मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित कराने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। पार्कों को बेहतर बनाने से लेकर अन्य सामुदायिक सुविधाओं को भी यहां विकसित कराया जाएगा। अपार्टमेंटों की दिक्कतों का भी हल निकाला जा रहा है।
वीसी का कहना है कि पुरानी एजेंसी का ठेका खत्म हो गया है। अब नई एजेंसी को कूड़ा निस्तारण काम दिया जाना है। मैं खुद यह सुनिश्चित करूंगा कि विशेषज्ञ एजेंसी को ही काम दिया जाए। ऐसी एजेंसी जिसके पास वैज्ञानिक पद्धति से कूड़ा निस्तारण करने की जानकारी हो। यह आकलन जरूर किया जाएगा।