फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Topper Student Award Ceremony, Student who passed high school for the first time from village honor

यूपी: मिलिए छात्र रामकेवल से, जो आजादी के बाद से अपने गांव में पहला दसवीं पास करने वाला छात्र बना

Thu, 12 Jun 2025 11:03 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Jun 2025 11:03 PM IST
सार

Amar Ujala Topper Award: अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सीएम ने एक ऐसे बच्चे का सम्मान किया जिसने अपने गांव से पहली बार हाईस्कूल पास करने का गौरव रचा।

विज्ञापन
Amar Ujala Topper Student Award Ceremony, Student who passed high school for the first time from village honor
बाराबंकी के छात्र रामकेवल के साथ सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह की सरकार में वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए थे, जबकि प्रदेश में एक पार्टी ऐसी भी थी, जिसने नकल करने की सार्वजनिक घोषणा कर दी थी। इसकी कीमत नौजवानों, नागरिकों और प्रदेश को भुगतनी पड़ी। नकल को जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया गया था।

विज्ञापन


अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि जो प्रदेश आजादी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देता था, वह बीमारू राज्य घोषित कर दिया गया। देश के विकास में यूपी की भूमिका होने की जगह उसे विकास का बैरियर माना जाने लगा। यहां के युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था, इससे प्रदेश के साथ देश का विकास भी बाधित होता था।
विज्ञापन


बीते आठ वर्ष में नकलविहीन परीक्षा से अब यूपी के लोगों पर कोई प्रश्न चिह्न नहीं खड़ा कर सकता है। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था के साथ ग्रोथ इंजन बन चुका है। इस स्पीड से यूपी को नंबर एक बनने से कोई रोक नहीं पाएगा। यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है। इसमें समाज के हर तबके का योगदान है। पिछले दस वर्षों में प्रदेश के साथ देश का भी विकास हुआ है। प्रदेश को लेकर जो एक इमेज पूरे देश में थी, वह अब बदली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने गांव में 10वीं पास करने वाले पहले छात्र रामकेवल को सीएम ने सराहा
10वीं में सफलता हासिल करने वाले बाराबंकी के छात्र रामकेवल को सीएम ने स्मार्ट फोन देकर सम्मानित किया। रामकेवल अपने गांव में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाला पहला छात्र है। सीएम ने कहा कि वंचित तबके का होने के बाद भी उसने हिम्मत नहीं हारी। सरयू किनारे रहता है। सुविधाओं का अभाव है। परिवार मजदूरी करके पेट पालता है। गांव में किसी ने पढ़ाई नहीं की, लेकिन अकेला छात्र अपना रास्ता तय करने निकल पड़ा। उसने लगन और मेहनत नहीं छोड़ी। अमर उजाला ने उसकी मेहनत को देखा और उसे भी सम्मानित किया।




सरकार राजा या मालिक नहीं
सीएम ने कहा कि सरकार सेवा के लिए होती है। सरकार का मतलब सहभागी बनना है, राजा या मालिक नहीं। सेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाएं, संवेदनशील बनें। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद में एयर इंडिया के हवाई जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने पर हुई मौतों पर अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed