{"_id":"61ae74f06ff2bd22af09f6b2","slug":"amar-ujala-chunavi-rath-reached-lucknow-lucknow-news-lko607760327","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होग सत्ता का संग्राम, महिलाओं और युवाओं से होगी बात, आपके पास भी जुड़ने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होग सत्ता का संग्राम, महिलाओं और युवाओं से होगी बात, आपके पास भी जुड़ने का मौका
विज्ञापन
अमर उजाला का चुनावी रथ पहुंचा लखनऊ।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में नौ विधानसभा सीटें हैं। इनमें आठ पर भारतीय जनता पार्टी जबकि एक पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर फिर से यहां का सियासी माहौल गर्म होने लगा है।
ऐसे में साढ़े चार साल के कार्यकाल में यहां कितना विकास हुआ? क्या आम लोग सरकार के कामकाज से खुश हैं? युवा, महिलाएं और यहां की आम जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है? राजनीतिक दलों के नेताओं का क्या मानना है?
वह किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे? ऐसे तमाम सवालों का जवाब जानने के लिए ‘अमर उजाला’ का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ मंगलवार को लखनऊ में होगा।
आप भी ‘अमर उजाला’ के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। अब तक पश्चिमी यूपी और ब्रज के 22 जिलों में ‘सत्ता का संग्राम’ आयोजित हो चुका है।
विज्ञापन
‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।
विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।
इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
amarujala.com पर आप कार्यक्रम को लाइव देख सकेंगे।
सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट ‘आवाज’ पर भी उपलब्ध रहेगी।
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
- सुबह नौ बजे लालबाग स्थित शर्मा चायवाला के निकट चाय पर चर्चा
- सुबह 11 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में युवाओं से बातचीत
- दोपहर एक बजे वीरांगना पार्क कैसरबाग बारादरी के बगल में महिलाओं से चर्चा
- शाम चार बजे 1090 चौराहा पर राजनीतिक दलों से चर्चा