{"_id":"573af06a4f1c1bf12bac70b5","slug":"amar-singh-and-beni-prasad-to-be-send-rajya-sabha-by-sp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम व रामगोपाल के विरोध के बावजूद राज्यसभा जाएंगे अमर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम व रामगोपाल के विरोध के बावजूद राज्यसभा जाएंगे अमर सिंह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 17 May 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह व बेनी प्रसाद वर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा ने राज्यसभा के सात और विधान परिषद के आठ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां व सांसद राम गोपाल वर्मा के विरोध के बावजूद अमर सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन
मंगलवार शाम चार बजे सपा के यूपी प्रभारी शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर राज्यसभा व विधान परिषद के लिए नामों की घोषणा कर दी। अमर सिंह के अलावा कुछ ही दिन पहले सपा में शामिल होने वाले बेनी प्रसाद वर्मा भी राज्यसभा जाएंगे।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई सपा की संसदीय दल की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया।
राज्यसभा जानें वालों में अन्य पांच संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह, विश्वम्भर प्रसाद निषाद व अरविंद प्रताप सिंह हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आजम व रामगोपाल ने अंतिम समय तक अमर सिंह के नाम का विरोध किया पर मुलायम की सहमति के बाद विरोध की गुंजाइश खत्म हो गई, जिसके बाद आजम व रामगोपाल उठकर चले गए।
विज्ञापन
विधान परिषद के लिए इन नामों की हुई घोषणा
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
विधान परिषद की तरफ सपा ने इन नामों पर मुहर लगाई।
1. बलराम यादव
2. शतरुद्र प्रसाद
3. यशवंत सिंह
4. बुक्कल नवाब
5. राम सुन्दर दास निषाद
6. जगजीवन प्रसाद
7. कमलेश पाठक
8. रणविजय सिंह।
1. बलराम यादव
2. शतरुद्र प्रसाद
3. यशवंत सिंह
4. बुक्कल नवाब
5. राम सुन्दर दास निषाद
6. जगजीवन प्रसाद
7. कमलेश पाठक
8. रणविजय सिंह।