फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alpna talwar appointed as cultural head by bjp

सीडी कांड से चर्चा में आई अल्पना तलवार को भाजपा ने सौंपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

Sun, 05 Aug 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Aug 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
alpna talwar appointed as cultural head by bjp
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव 2007 में भाजपा में सीडी कांड से सुर्खियों में आई अल्पना तलवार को फिर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक केशो मेहरा को डॉक्यूमेंटेशन एवं ग्रंथालय विभाग का संयोजक बनाया गया है।

विज्ञापन


मीडिया संपर्क विभाग के सह संपर्क प्रमुख रहे तरुणकांत त्रिपाठी को मीडिया संपर्क प्रमुख बना दिया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के वाराणसी व मुगलसराय दौरे से एक दिन पहले शनिवार को भाजपा के 17 विभागों, 17 प्रकोष्ठों और नौ प्रकल्प के संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा और अभय सिंह को मीडिया संपर्क विभाग में सह संयोजक नियुक्त किया गया है। पदाधिकारी घोषित किए गए लोगों में कई मौजूदा और पूर्व विधायक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों, प्रकोष्ठों और प्रकल्पों के पदाधिकारियों की घोषणा लगभग ढाई साल बाद की गई है। माना जाता है कि चुनाव की दहलीज पर खड़ी भाजपा ने कार्यकर्ताओं को कोई न कोई जिम्मेदारी सौंपने का संदेश देने को ध्यान में रखते हुए ये घोषणा की है।

सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग में चंद्रभूषण पांडेय, नीति विषयक शोध विभाग में पुष्कर मिश्रा, प्रशिक्षण विभाग में अरुण मिश्र, राजनीतिक प्रतिपुष्टि और प्रतिक्रिया विभाग में राजेश्वर सिंह, राष्ट्रीय कार्यक्रमों और बैठक विभाग में नागेंद्र गामा दुबे, सहयोग व आपदीय राहत और सेवाएं विभाग में मणिकांत जैन, अध्यक्षीय कार्यालय, प्रवास और कार्यक्रम विभाग में देवेश कुमार को संयोजक नियुक्त किया गया है।

ट्रस्ट समन्वय विभाग में वीरेंद्र सिंह, चुनाव आयोग संपर्क विभाग में अखिलेश अवस्थी, कानूनी और विधिक विषय विभाग में शिवशंकर शर्मा संयोजक होंगे। अरुणकांत त्रिपाठी को चुनाव प्रबंधन विभाग के साथ पार्टी पत्रिकाएं और प्रकाशन विभाग की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी में प्रवक्ता संजय राय को आईटी-वेबसाइट-सोशल मीडिया प्रबंधन विभाग का दायित्व बनाए रखा गया है। विदेश संपर्क विभाग में डॉ. रजनी सरीन और आजीवन सहयोग निधि विभाग में संजीव अग्रवाल संयोजक होंगे।

प्रकोष्ठों के संयोजक

विधि प्रकोष्ठ में प्रशांत अटल, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में अनिल मिश्रा, व्यावसायिक प्रकोष्ठ में ओमप्रकाश गोयल, चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. एलएस ओझा, आर्थिक प्रकोष्ठ में नवल टंडन, व्यापार प्रकोष्ठ में एक बार फिर विनीत अग्रवाल शारदा, सहकारिता प्रकोष्ठ में आरपी कुशवाहा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में कर्नल दयाशंकर दुबे को संयोजक नियुक्त किया गया है।

बुनकर प्रकोष्ठ में आरडी पाल, शिक्षक प्रकोष्ठ में डॉ. रंजन शर्मा, मछुआरा प्रकोष्ठ में कन्हैयालाल निषाद, भारतीय निकाय प्रकोष्ठ में पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पंचायत प्रकोष्ठ में रमेश सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ में अशोक नागर, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री बालचंद्र मिश्रा और लघु उद्योग प्रकोष्ठ में पूर्व विधायक विद्यासगर गुप्त के पुत्र अमित गुप्ता को संयोजक नियुक्त किया गया है।

ये बने प्रकल्पों के संयोजक

जिला कार्यालय निर्माण प्रकल्प में पूर्व विधायक श्यामनंदन सिंह, कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प में सुरेश सिंह, ग्रंथालय निर्माण में राममिलन राम, स्वच्छता अभियान में सत्येंद्र मिश्रा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ में रचना अग्रवाल, नमामि गंगे में कृष्ण दीक्षित बडे़, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान में जमुना प्रसाद चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान में पूर्व प्रदेश पदाधिकारी विभूति नारायण सिंह और राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान प्रकल्प में श्रीचंद्र शर्मा संयोजक नियुक्त किए गए हैं। 

पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्रियों को भी जिम्मेदारी

भाजपा ने पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्रियों को भी जिम्मेदारी सौंप दी है। इन्हें पिछले दिनों क्षेत्रों की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया था। इनमें शिवकुमार पाठक को प्रकोष्ठों का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अशोक तिवारी को विभाग और प्रकल्पों का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। बृज बहादुर को पिछड़ा एवं किसान मोर्चा का प्रभारी तथा ओमप्रकाश श्रीवास्तव को अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा  एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed