फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alphabetical system for election symbol in Panchayat Chunav

पंचायत चुनाव: इस बार नहीं मिलेगा मनचाहा चुनाव चिह्न

Thu, 24 Sep 2015 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Sep 2015 05:14 PM IST
विज्ञापन
alphabetical system for election symbol in Panchayat Chunav

पंचायत चुनाव में इस बार प्रत्याशियों को मनचाहा चुनाव चिह्न नहीं मिल पाएगा। निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद हिन्दी वर्णमाला के आधार पर तैयार प्रत्याशियों की सूची से चिह्न का आवंटन करने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


आयोग ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 36 और जिला पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 53 निशानों को बतौर चुनाव चिह्न शामिल किया है।

प्रत्याशियों के हिन्दी नाम के पहले अक्षर के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित होने से राशि और ज्योतिष के अनुसार भाग्यशाली चिह्न पाने की लालसा रखने वालों को निराश होना पड़ेगा।
विज्ञापन


लोकसभा व विधान सभा चुनाव में पंजीकृत राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी पार्टी सिम्बल पर लड़ते हैं जबकि निर्दलीय व अपंजीकृत क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन सुझाए गए तीन विकल्प के आधार पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तय किए गए हैं ये चिह्न

alphabetical system for election symbol in Panchayat Chunav

अगर कोई दो प्रत्याशी एक ही चिह्न के लिए आवेदन करता है तो लाटरी से निर्णय किया जाता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) राजेश पांडेय के अनुसार पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की भारी संख्या को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने नामांकन के बाद हिन्दी वर्णमाला के अक्षर के आधार पर बनने वाली सूची से चिह्न आवंटित करने की व्यवस्था की है।

आयोग ने जिला पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 53 और क्षेत्र पंचायत वार्ड सदस्य के लिए 36 चिह्न तय किए हैं। इनमें उगता सूरज, कप-प्लेट, शेर, कबूतर का जोड़ा, टाइपराइटर, मकान, बिजली का लैंप, हवाई जहाज, कंघा, गुब्बारा, कलम-दवात, कुल्हाड़ी, थरमस, नाव, बंदूक, सूटकेस, तबला, केला, आम, गुलाब का फूल, फरसा, शंख, सुराही, मोबाइल, बेसिक टेलीफोन और फरसा इत्यादि निशान प्रत्याशियों को आवंटित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed