फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   along with baby 9 patient fight with corona

लखनऊ में बच्ची समेत नौ मरीजों ने कोरोना से जीती जंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
along with baby 9 patient fight with corona
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में भर्ती नौ मरीजों ने कोरोना से जंग जीतने में कामयाबी हासिल की है। इसमें कैसरबाग सब्जी मंडी के छह मरीज शामिल हैं। आठ माह की दूधमुंही बच्ची व उसकी मां ने भी कोरोना को मात दे दी है। इसके अलावा सब्जी कारोबारी के तीन पड़ोसी भी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। रविवार को सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं गैर जनपद से आई एंबुलेंस दो जमातियों को वापस ले गई है। हालांकि अभी यह होम क्वारंटीन में रहेंगे। डिस्चार्ज हुए रोगियों ने डॉक्टर व स्टॉफ का आभार जताया है। लोकबंधु अस्पताल में रायबरेली से आए दो तब्लीगी जमात व एक सीतापुर का कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती था। निदेशक ने बताया कि अस्पताल में अभी 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि यह सभी भी जल्द ही ठीक होकर घर भेजे जाएंगे। पीजीआई व साढ़ामऊ से भी डिस्चार्ज हुए मरीज लखनऊ। पीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती पांच संक्रमित मरीज रविवार को ठीक होने के बाद छुट्टी कर घर भेज दिया गया। सभी मरीज लखनऊ के हैं। इसके अलावा बीकेटी स्थित राम सागर मिश्र हॉस्पिटल से 10 मरीजों की छुट्टी की गई। इसमें छह दिल्ली, चार लखनऊ के हैं। सआदतगंज, आईआईएम रोड, सदर और नाका इलाके के मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed