फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alok Ranjan to be retire today.

मुख्य सचिव का नाम तय किए बिना सीएम अखिलेश विदेश रवाना

Thu, 30 Jun 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Jun 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Alok Ranjan to be retire today.
आलोक रंजन - फोटो : amar ujala

सूबे की अफसरशाही के मुखिया के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के समर्थन में की जा रही तगड़ी लामबंदी का नतीजा कहें या कुछ और, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नए मुख्य सचिव का नाम तय किए बिना ही विदेश रवाना हो गए।

विज्ञापन


अब मुख्य सचिव आलोक रंजन गुरुवार को कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार को प्रभार सौंप कर रिटायर हो जाएंगे।

मुख्य सचिव पद के लिए पर्दे के पीछे से पिछले एक महीने से पांच वरिष्ठ आईएएस अफसरों के समर्थन में तगड़ी लामबंदी चल रही है।
इनमें राजस्व परिषद के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता, कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल व प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर का नाम शामिल है।
विज्ञापन


सपा के एक शीर्ष पदाधिकारी से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अनुज कुमार विश्नोई की पिछले दिनों हुई मुलाकात को अफसरशाही में इसी लामबंदी से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ये है तैयारी

Alok Ranjan to be retire today.
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

जानकार बताते हैं कि समाजवादी परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य इनमें से अलग-अलग अफसरों के पैरोकार हैं। पिछले एक सप्ताह में कई दौर के विचार-विमर्श के बावजूद अफसरशाही की सबसे बड़ी कुर्सी को लेकर किसी एक अफसर के नाम पर आम राय नहीं बन सकी। नतीजा ये हुआ कि मुख्यमंत्री बिना कोई नाम तय किए ही, विदेश रवाना हो गए।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव आलोक रंजन लखनऊ से बाहर होने पर 1982 बैच के आईएएस अधिकारी कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीर कुमार को ही प्रभार देकर जाते रहे हैं। समझा जाता है कि वह गुरुवार को रिटायर होते समय मुख्य सचिव की जिम्मेदारी कुमार को ही सौंप कर जाएंगे।

उन्होंने इसके लिए शीर्ष स्तर से सहमति भी प्राप्त कर ली है। मुख्य सचिव की नियमित नियुक्ति मुख्यमंत्री के चार जुलाई को विदेश से लौटने के बाद किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed