{"_id":"632a141567e5940f0a7db650","slug":"allotment-for-bcom-llb-bjmc-bled-etc-lucknow-news-lko649297960","type":"story","status":"publish","title_hn":"लविवि : बीकॉम, एलएलबी, बीजेएमसी का सीट अलॉटमेंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लविवि : बीकॉम, एलएलबी, बीजेएमसी का सीट अलॉटमेंट जारी
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि प्रशासन ने नए सत्र 2022-23 की चल रही स्नातक प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में मंगलवार को पहले चरण का सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन, आईडी से अपना सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं और उन्हें 23 सितंबर की रात 12 बजे तक अपना सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। इसके बाद दूसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, एलएलबी फाइव ईयर, बीजेएमएसी, बीएलएड, बीएससी एग्रीकल्चर व बीवीए-बीएफए कोर्स की च्वॉइस फिलिंग 16 से 18 सितंबर तक कराई थी। इसमें 8000 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराकर च्वॉइस फिलिंग की थी। विवि प्रशासन ने मंगलवार शाम इनका सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। जो अभ्यर्थी आवंटित सीट पर प्रवेश चाहते हैं वे ऑनलाइन ही अपनी फीस जमा कर दें।
प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि अगर अभ्यर्थी को उसकी प्रथम वरीयता की सीट नहीं अलॉट हुई है तो वह ऑनलाइन कंफर्मेशन शुल्क जमाकर अपग्रेड का भी चयन कर सकते हैं। सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। वहीं दूसरी तरफ बीबीए, बीसीए व डीफार्मा कोर्स की च्वॉइस फिलिंग प्रक्रिया मंगलवार देर रात तक जारी रही। मंगलवार को इसका आखिरी दिन था। जबकि सोमवार शाम से शुरू हुई बीए एनईपी, बीएससी बायो व बीएससी मैथ्स की च्वॉइस फिलिंग 22 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
शिया पीजी में यूजी प्रवेश की वेटिंग लिस्ट जारी
शिया पीजी कॉलेज ने स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम में नए सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए प्रतीक्षारत छात्र-छात्राओं की चयनित सूची जारी कर दी गई है। मेरिट सूची को कॉलेज के एडमिशन पोर्टल व वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश समिति के निदेशक डॉ. मिर्जा मोहम्मद अबु तैय्यब ने बताया कि उक्त अभ्यर्थी ऑनलाइन 25 सितंबर तक अपना शुल्क जमा कर सकते हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 25 सितंबर को जारी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। विद्यार्थी जरूरत पड़ने पर कॉलेज काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं।
लुआक्मैट में बीवॉक की 113 सीटें भरीं
नेशनल पीजी कॉलेज व स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस की बीवॉक बैंकिंग एंड फाइनेंस व बीवॉक साफ्टवेयर एंड डवलपमेंट कोर्स की 250 सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू हुई। लुआक्मैट-2022 के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को सभी मूल प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के साथ, वरीयता के अनुसार प्रवेश दिया गया। नेशनल पीजी कॉलेज की 100 सीटों व स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस में 13 सीटों पर प्रवेश हुआ। नेशनल पीजी के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को भारी बारिश होने के कारण बीबीए, बीबीए एमएस, बीबीए टूरिज्म की स्थगित काउंसिलिंग 21 सितंबर को होगी। साथ ही कॉलेज में कला संकाय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम दोपहर एक बजे से शुरू होगा।