{"_id":"6a078b942b93d13d5f0f2a37","slug":"allegations-of-student-being-held-hostage-and-beaten-for-ordering-non-veg-food-protests-erupt-lucknow-news-c-13-1-lko1110-1739591-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नॉनवेज मंगाने पर छात्र को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नॉनवेज मंगाने पर छात्र को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र।
लखनऊ। बीबीडी इलाके में शुक्रवार रात एक निजी यूनिवर्सिटी में नॉनवेज मंगाने पर वार्डन ने छात्र को बंधक बनाकर पीट दिया। नाराज छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे तक अयोध्या रोड पर जाम लगा रहा।
यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनके सहपाठी ने होटल से नॉनवेज मंगाया था। वह रोटी लेने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद वार्डन ने नॉनवेज को लेकर सहपाठी से अभद्रता की। विरोध पर सहपाठी को कमरे में ले गया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर छात्रों ने किसी तरह से पीड़ित को बचाया और हंगामा शुरू कर दिया। छात्र हंगामा करते हुए बाहर आ गए और गेट तोड़ने का प्रयास करने लगे। फिर अयोध्या रोड पर जाम लगा दिया। आक्रोशित छात्र वार्डन पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। सूचना पर बीबीडी और अन्य थानों की पुलिस भी आ गई।
हालात बेकाबू होते देख यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को वार्डन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। रात करीब 12 बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। एसीपी विभूतिखंड विनय द्विवेदी ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।