{"_id":"692ca830c0150b7bfc0a9622","slug":"allegations-of-exploitation-and-pressure-to-convert-religion-on-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-knp1002-1495622-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप
Mon, 01 Dec 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र की विवाहित दलित महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, फरवरी 2025 में रिश्तेदारी के एक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। परिचय के बाद वह फोन और सोशल मीडिया के जरिये नजदीकियां बढ़ाने लगा। महिला का कहना है कि जब उसके पति को इस संबंध की जानकारी हुई तो घर में विवाद बढ़ गया। दंपती ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी भी दी। आरोप है कि इसी दौरान युवक उसे होटल ले गया, शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और फोटो व वीडियो भी बना ली। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।