Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of covering up a murder by framing it as a train accident; FIR registered against three people, including the wife.

Lucknow News: ट्रेन हादसा बताकर हत्या का मामला दबाने का आरोप, पत्नी समेत तीन पर एफआईआर

Tue, 03 Nov 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Allegations of covering up a murder by framing it as a train accident; FIR registered against three people, including the wife.
ट्रेन हादसा बताकर हत्या का मामला दबाने का आरोप, पत्नी समेत तीन पर एफआईआर
लखनऊ। बेटे की मौत को ट्रेन हादसा बताकर हत्या का मामला दबाने का आरोप लगाते हुए मड़ियांव के प्रीती नगर निवासी पृथ्वी पाल ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मृतक की पत्नी, साले और एक अन्य महिला के खिलाफ साजिशन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पिता का आरोप है कि बेटे की हत्या करने के बाद घटना को ट्रेन हादसे का रूप दिया गया था।
विज्ञापन

पृथ्वी पाल के मुताबिक बेटा राहुल कुमार सिंह मड़ियांव में उनके साथ रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। 24 अगस्त की शाम करीब छह बजे राहुल को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद राहुल की पत्नी अन्नू वर्मा और कैंट के निलमथा निवासी उसके भाई विक्रम कुमार सिंह को कॉल की लेकिन फोन नहीं उठा। 24 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे मड़ियांव की केशव नगर चौकी से पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचा और राहुल की मौत की सूचना दी। पुलिसकर्मी ने बताया कि हरिहरपुर डिप्टीगंज स्थित निलमथा रेलवे क्रॉसिंग के पास पोल संख्या दो और तीन के बीच में आपके बेटे राहुल का शव मिला है। शव पीजीआई स्थित एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में रखा है। परिजन 25 अगस्त को अवध विहार चौकी पहुंचे, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

पृथ्वी पाल का आरोप है कि शिवानी तिवारी ने उनके फोन पर कॉल कर राहुल से बात कराने के लिए कहा था। उनका दावा है कि पीएम रिपोर्ट में सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। आरोप है कि इसी आधार पर हत्या की आशंका जताई। तीन सितंबर को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी थी। सुनवाई नहीं होने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी शिकायत भेजी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को पिता की तहरीर के आधार पर राहुल की पत्नी अन्नू वर्मा, उसके भाई विक्रम कुमार सिंह और शिवानी तिवारी के खिलाफ तहत हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस मामले की जांच कर आरोपों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed