फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All three samples including cheese from Batti restaurant failed

Lucknow News: बटी रेस्टोरेंट के पनीर समेत तीनों नमूने फेल

Tue, 03 Sep 2024 05:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 03 Sep 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
All three samples including cheese from Batti restaurant failed
रायबरेली। अभियान में भरे गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल हो गए। ऊंचाहार के बटी रेस्टोरेंट के तीनों नमूने खराब मिले हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने खोवा, पनीर और रंगीन छेना का नमूना भरा था। इसके अलावा अमेठी जिले के जगदीशपुर में बने मधुबन ब्रांड रस्क का नमूना भी फेल मिला है। संबंधितों को नोटिस देने के साथ ही जुर्माने के लिए एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


एफएसडीए की टीम ने ऊंचाहार स्थित बटी रेस्टोरेंट से बीती 19 फरवरी को रंगीन छेना, खोवा और पनीर का नमूना भरा था। प्रयोगशाला जांच में तीनों नमूने खराब पाए गए। जांच रिपोर्ट के बाद रेस्टोरेंट के मालिक ऋषभ गुप्ता व दीपक गुप्ता को नोटिस दिया गया है। एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के प्रगतिपुरम स्थित दिलीप की दुकान से अमेठी जिले के जगदीशपुर में निर्मित मधुबन ब्रांड रस्क का भरा गया नमूना भी जांच में फेल हो गया। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार प्रदीप और निर्माता आरआर फूड्स प्रोडक्टस सी-128 इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर अमेठी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइस बाक्स रेस्टोरेंट का दही भी खराब
शहर के वलीनगर स्थित स्पाइस बाक्स रेस्टोरेंट में बिक रहा दही भी प्रयोगशाला की जांच में खरा नहीं उतरा। पिछले महीने दही के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया था। जांच में नमूना अधोमानक मिला। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदार आमिल वारसी व अमन को नोटिस दिया गया है।


गोपाल का चर्चित लाल पेड़ा व पनीर भी खरा नहीं
शहर के मिलन सिनेमा रोड स्थित गोपाल मिष्ठान भंडार का चर्चित लाल पेड़ा व पनीर भी पास नहीं हो सका है। एफएसडीए की टीम ने पेड़ा के नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। रिपोर्ट में लालपेड़ा खराब मिला। रिपोर्ट आने के बाद संचालक अंकुर गुप्ता के खिलाफ मुकदमे की प्रक्रिया शुरू की गई है।



अभियान में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे थे। प्रयोगशाला की जांच में नमूने अधोमानक पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कारोबारियों को नोटिस दिया गया है। जुर्माने के लिए एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा होगा।
- डॉ. सीआर प्रजापति, अभिहित अधिकारी एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed