{"_id":"61139e498ebc3e7b9f2e6934","slug":"all-the-entrance-gates-are-sealed-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर: अयोध्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक, सभी प्रवेश द्वार किए गए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर: अयोध्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी रोक, सभी प्रवेश द्वार किए गए सील
Wed, 11 Aug 2021 03:24 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Aug 2021 03:24 PM IST
सार
राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्गो पर भी श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है। केवल स्थानीय लोगों की आईडी चेक कर प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए अयोध्या में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। नगर के सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, राम जन्मभूमि हनुमानगढ़ी जाने वाले मार्गो पर भी श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है। केवल स्थानीय लोगों की आईडी चेक कर प्रवेश दिया जा रहा है।
बता दें कि अयोध्या में आज से सावन झूला मेला शुरू हो रहा है। इस अवसर पर मणि पर्वत पर अयोध्या के प्रमुख मंदिरों के विग्रह झूलनोत्सव का आनंद लेते हैं।
कोरोना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने शोभायात्रा और मणि पर्वत जाने के कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है। अब मंदिरों में ही झूलनोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन