राज्यसभा के लिए सभी 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर समेत, सपा महासचिव रामगोपाल यादव, मो. आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा समेत सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। यूपी से रिक्त हुई 10 सीटों के लिए 10 प्रत्याशी है मैदान में थे इसलिए मतदान की नौबत ही नहीं आई।
बृहस्पतिवार को नाम वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद निर्वाचन अधिकारी व विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने सभी उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र दे दिए। इस चुनाव में सबसे अधिक छह सीटें सपा के खाते में गई हैं।
बसपा को दो और भाजपा व कांग्रेस को एक-एक सीट मिली है। अधिवक्ता कमर अहमद ने भी नामांकन भरा था लेकिन प्रस्तावक का कॉलम खाली छोड़ने पर उनका पर्चा निरस्त हो गया था।
ये चुने गए
केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव, नीरज शेखर, मो. आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा, डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव, लखीमपुर खीरी के पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, संभल के जावेद अली खां।
वाजपेयी ने लिया परिकर का प्रमाण पत्र
निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र लेने के मनोहर परिकर मौजूद नहीं थे। उनका प्रमाण पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लिया। रवि प्रकाश वर्मा भी प्रमाण पत्र लेने के लिए मौजूद नहीं थे।
अध्यक्ष ने दी चाय पार्टी
निर्वाचन की घोषणा के बाद विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सभी निर्वाचित सदस्यों को अपने कक्ष में चाय के लिए आमंत्रित किया। हालांकि इसमें सपा के सभी नवनिर्वाचित सांसदों के साथ कांग्रेस के पीएल पुनिया ही मौजूद रहे। बाकी सदस्य जा चुके थे।