{"_id":"59d9178f4f1c1b86698b4977","slug":"all-petrol-pumps-to-be-closed-on-13-october-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 अक्टूबर को बंद रहेंगे लखनऊ के सभी पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 अक्टूबर को बंद रहेंगे लखनऊ के सभी पेट्रोल पंप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
डीलर मार्जिन बढ़ाने व अनफेयर पेनाल्टी खत्म करने सहित अन्य मांगों को लेकर राजधानी के सभी पेट्रोल पंप डीलर 13 अक्तूबर को हड़ताल पर रहेंगे। लखनऊ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के सचिव सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि देशभर के पंप डीलरों से जुड़े तीनों राष्ट्रीय संगठनों के अंब्रेला संगठन फेडरेशन ऑफ महाराष्ट्रा पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर हड़ताल की जा रहा है।
विज्ञापन
इसके तहत राजधानी के 202 पंपों पर 12 अक्तूबर की रात 12 बजे से 13 अक्तूबर की रात 12 बजे तक पेट्रोल-डीजल की उठान से लेकर वितरण पूरी तरह बंद कर मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय संगठन के अध्यक्ष उदय लोध ने चेताया कि इसके बाद भी अनदेखी जारी रखी तो देशभर में 27 अक्तूबर से पंपों की अनिश्चितकालीन बंदी का निर्णय लेने को डीलर विवश होंगे।
विज्ञापन