{"_id":"64ae469dcbea3cbf6b054a17","slug":"all-india-shia-personal-law-board-chief-speaks-on-ucc-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UCC: शिया बोर्ड ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या वो हिंदुस्तानी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UCC: शिया बोर्ड ने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बयान पर उठाए सवाल, बोले- क्या वो हिंदुस्तानी नहीं
Wed, 12 Jul 2023 11:52 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:52 AM IST
सार
शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के आदिवासियों को समान नागरिक संहिता के दायरे से बाहर रखने के बयान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले यूसीसी को परिभाषित करना चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सायम मेंहदी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर राय तभी दी जा सकती है, जब सरकार उसे परिभाषित करे।
विज्ञापन
मेंहदी ने बयान जारी कर कहा कि सरकार ने यूसीसी पर जानकारी हासिल करने के लिये विधि आयोग का गठन किया है। इस आयोग ने 15 जुलाई तक लोगों से इस पर राय देने को कहा है। हम इस पर अपनी राय और सुझाव उस वक्त दे सकते हैं, जब सरकार यूसीसी को परिभाषित कर बताए कि वह क्या चाहती है और उसके मुताबिक यूसीसी क्या है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों के लिए लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ शुरू, आरएसएस की शरण में भी जा रहे दावेदार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - ओम प्रकाश राजभर का बीजेपी के साथ जाना हुआ पक्का, 18 को लगेगी मोहर, एक सर्वे के बाद करीब आए दोनों दल
उन्होंने आदिवासियों को यूसीसी से बाहर रखने के बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के बयान पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि क्या आदिवासी हिन्दुस्तानी नहीं है या फिर आप जिसको चाहेंगे, उसे यूसीसी में शामिल करेंगे और जिसको चाहेंगे, उसे अलग रखेंगे। केंद्र सरकार सुशील मोदी के बयान पर भी अपनी राय साफ करे। उन्होंने कहा कि यूसीसी तमाम धर्म के मानने वालों को नुकसान पहुंचाएगा।