{"_id":"5bf7309fbdec22418e1ad414","slug":"all-hotels-booked-till-november-25-in-ayodhya-faizabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना प्रमुख के कार्यक्रम से होटल इंडस्ट्री में बूम, अयोध्या-फैजाबाद के सभी होटल 25 तक बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना प्रमुख के कार्यक्रम से होटल इंडस्ट्री में बूम, अयोध्या-फैजाबाद के सभी होटल 25 तक बुक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Fri, 23 Nov 2018 04:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगरी में 24 नवंबर को होने जा रहे शिवसेना के आशीर्वाद समारोह से होटल व्यवसाय अचानक चमक उठा है। अयोध्या-फैजाबाद शहर के सभी होटल फुल हो चुके हैं। बस्ती तक होटलों में जगह नहीं है।
आशीर्वाद समारोह में महाराष्ट्र से शामिल होने अयोध्या आ रहे शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा कई दिन पहले ही इन होटलों की ऑनलाइन बुकिंग करा ली गई थी। शहर के 20 होटलों के करीब 400 कमरे ऑनलाइन बुक किए जा चुके है।
अयोध्या-फैजाबाद शहर का एक भी होटल खाली नहीं है। यहां तक कि बस्ती, बाराबंकी व लखनऊ तक के होटलों को शिवसैनिकों ने बुक करा रखा है। होटल मालिक रुटीन कस्टमर तक को कमरे देने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
होटल मालिकों का कहना है कि ऐसी बूम कभी नहीं आई। ऐसे ही पर्यटक आएं तो होटल इंडस्ट्री में निवेश करने वालों का अयोध्या में तांता लग जाएगा। शहर के प्रमुख होटलों शान-ए-अवध के 120, कोहिनूर पैलेस के 26, तिरुपति होटल के 60, कृष्णा पैलेस में 90, आभा होटल में 16 सहित अयोध्या के रामप्रस्थ में 36 व रामश्याम होटल के 20 कमरे बहुत पहले ही ऑनलाइन बुक किए जा चुके हैं।

रामप्रस्थ होटल के लक्ष्मीकांत पांडेय का कहना है कि इस तरह के आयोजन से होटल व्यवसाय की प्रगति होगी। वहीं रामश्याम के मैनेजर विजय पांडेय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि रामनगरी में यह पहला अवसर है जब बड़ी संख्या में ऑनलाइन बुकिंग हुई है।
हमारा प्रयास होगा कि उन्हें बेहतर व्यवस्था दी जाएं ताकि अयोध्या के होटल व्यवसाय को पंख लग सकें। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल का कहना है कि इस तरह के आयोजन होने से बड़े व्यवसायी अयोध्या की तरफ आकर्षित होंगे और थ्री स्टार, फाइव स्टार होटल भी बनेंगे।
कहा कि विहिप व संघ के तमाम कार्यक्रम पहले भी होते रहे हैं लेकिन उनके कार्यकर्ता मठ-मंदिरों एवं धर्मशालाओं में रुकते हैं। शिवसेना के इस कार्यक्रम में शहर के सभी होटल बुक कराए जा चुके हैं। कहा कि यह अच्छा संकेत है, इससे शहर के होटल व्यवसाय की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।

विहिप की तैयारी मठ-मंदिरों और स्कूलों में सिमटी
विहिप की ओर से 25 नवंबर को होने जा रही धर्मसभा में एक लाख से अधिक रामभक्तों के आगमन का दावा किया जा रहा है। जिनके रहने, खाने आदि की व्यवस्था करने मे विहिप जुट गई है।
कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए रामनगरी के विभिन्न मठ-मंदिरों, धर्मशालाओं, स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा बताते हैं कि धर्मसभा में आसपास के जिलों से रामभक्त आ रहे हैं।
ज्यादातर रामभक्त धर्मसभा में शामिल होने के बाद वापस चले आएंगे। जबकि विभिन्न प्रांतों से आ रहे विहिप, संघ, बजरंग दल आदि के कार्यकर्ताओं के आवास, भोजन का प्रबंध किया जा चुका है। कारसेवकपुरम सहित विभिन्न मठ-मंदिरों में कार्यकर्ता ठहरेगें।