फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about water department employees

इन्हें देना होगा अपनी संपत्तियों का ब्यौरा

Sun, 08 Dec 2013 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Dec 2013 10:12 AM IST
विज्ञापन
all about water department employees

जल संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों से संपत्तियों का ब्यौरा मांगा गया

विज्ञापन
है।

उनसे पूछा गया है कि उन्होंने पत्नी, पुत्र और पुत्रियों के नाम पर कितनी संपत्तियां अर्जित की हैं। कितनी संपत्तियां नामी और कितनी बेनामी हैं, इसका भी ब्यौरा कर्मचारियों से मांगा गया है।

स्थानीय निकाय निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों व जल संस्थान के प्रबंध निदेशकों को शीघ्र ही सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने को कहा है।


प्रदेश के शहरी क्षेत्र के लोगों को जलापूर्ति के लिए जल संस्थान (अब जलकल) की स्थापना की गई है। इसमें केंद्रीय सेवा और अकेंद्रीयत सेवा के कर्मचारी कार्यरत हैं।

स्थानीय निकाय निदेशालय ने जल संस्थान के कर्मियों से पूर्व में भी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा था, लेकिन अभी तक सूचना नहीं दी गई। स्थानीय निकाय निदेशक ने इस बार निर्धारित प्रारूप भी भेजा है।

इसमें घोषणा पत्र के अनुरूप कर्मियों को पूरा विवरण भरते हुए नीचे हस्ताक्षर करने होंगे।

इसकी जांच कराई जाएगी कि कर्मचारियों ने पूरा ब्यौरा सही भरा है या नहीं। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed