{"_id":"0726d79be0337c5588664ad393d8ea09","slug":"all-about-nagar-nigam-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम संपत्तियों की मांगी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम संपत्तियों की मांगी गई रिपोर्ट
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sun, 15 Dec 2013 10:59 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम सदन से प्रस्ताव स्थगित होने के बाद भी शासन फैजाबाद रोड स्थित चुंगी चौकी और चारबाग चुंगी चौकी की जमीन के व्यावसायिक उपयोग की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
इसे लेकर नगर निगम प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसमें पूछा गया है कि क्या निगम की संपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग करने के लिए सदन की मंजूरी आवश्यक है।
विज्ञापन
पिछले दिनों नगर निगम सदन में इस संबंध में आए प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया था। शहर में नगर निगम की दर्जन भर से अधिक चुंगी चौकियां हैं। इनमें कई प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं।
विज्ञापन
इनमें चारबाग व फैजाबाद रोड की चुंगी चौकी की लोकेशन सबसे अधिक अच्छी है। इसे देखते हुए निगम प्रशासन ने करीब साल भर पहले इनके व्यवसायिक उपयोग का प्र्रस्ताव तैयार किया था।
इसे शासन को भेजा भी गया था। शासन इस पर सहमत था, लेकिन इसे निगम सदन से मंजूरी नहीं मिल सकी।
इससे चुंगी चौकियों के व्यावसायिक उपयोग का मामला अटक गया है। इसके बाद ही अब एक बार फिर शासन ने रिपोर्ट मांगी है।