फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about master plan 2021 in city

...तो ऐसा होगा मास्टर प्लान 2021

Tue, 20 Aug 2013 10:11 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
all about master plan 2021 in city

मास्टर प्लान 2021 में 197 गांवों के पुनरीक्षित क्षेत्र का विकास नोएडा की तर्ज पर किया जाएगा। इसमें जनसुविधाओं पर खासतौर पर ध्यान दिए जान की तैयारी है।

विज्ञापन


सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, सार्वजनिक शौचालय, कूड़ाघर, अग्निशमन केंद्र और पुलिस चौकी जैसे स्थलों के लिए भूमि नगर नियोजक पूर्व में ही चिन्हित कर दें। ताकि बाद में इन स्थानों के लिए समस्या न हो।
विज्ञापन


इस जोनल प्लानिंग से पहले नगर नियोजकों को रिवाइज मास्टर प्लान में शासन की ओर से प्रस्तावित बदलावों को जल्द से जल्द करने का एलडीए को आदेश किया गया है। इसके बाद ही नक्शा पास करने के संबंध में पूर्ण अधिकार प्राधिकरण को मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हुई थी बैठक
लखनऊ रेंज के कमिश्नर और एलडीए अध्यक्ष संजीव मित्तल ने यह आदेश 197 गांवों के बढ़े हुए क्षेत्र के पुनरीक्षित मास्टर प्लान को लेकर आयोजित बैठक में दिया। यह बैठक सोमवार की शाम प्राधिकरण दफ्तर में आयोजित की गई।

जिसमें उनके साथ उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी, चीफ इंजीनियर आरके शुक्ल, नगर नियोजक रवि जैन और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी मौजूद रहे।

इस बैठक का अहम एजेंडा विस्तारित क्षेत्र में मानचित्र व्यवस्था को लागू करने को लेकर था। जिसमें अधिकारियों ने इन 197 गांवों की वस्तुस्थिति को कमिश्नर के समक्ष रखी।

जिस पर मित्तल ने आदेश किया कि, सबसे पहले तो जरूरत यह है कि, मास्टर प्लान के जिन बदलावों को लेकर शासन ने निर्देशित किया है, उनको बदल कर जल्द से जल्द महायोजना शासन को भेजी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को बताया कि, नोएडा में जोनल प्लानिंग बहुत ही जबरदस्त रही है। वहां जनसुविधाओं से जुड़े सभी व्यवस्थाएं जोनल प्लानिंग में की गई थीं।


होंगे कई बदलाव

आवास विभाग ने पुनरीक्षित मास्टर प्लान में कुछ बदलाव करने के लिए एलडीए को वापस किया है। इस मास्टर प्लान में आउटर रिंग रोड का एलाइनमेंट बदलने, चक गंजरिया में पुराने लैंडयूज में बदलाव करने और विस्तारित क्षेत्र में मिश्रित भू उपयोग को पारिभाषित करने के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed