{"_id":"0363a9b4239ef870d063bd739abe1f8b","slug":"all-about-bjp-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में फैसलों पर जोर, अमल पर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में फैसलों पर जोर, अमल पर नहीं
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 11 Aug 2013 08:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी के नाम पर यूपी में किसी करिश्मे की उम्मीद कर रही प्रदेश भाजपा जनांदोलन और दूसरे फैसलों के अमल को लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही।
विज्ञापन
इसके अलावा कामकाज के बंटवारे को लेकर पार्टी के भीतर का असंतोष बाहर आने लगा है।
पार्टी के एक धड़े का आरोप है हर बैठक में एक नई घोषणा तो हो जाती है लेकिन अगली बैठक में उस घोषणा के अमल की समीक्षा के बजाय पार्टी पदाधिकारी नए निर्णयों की तरफ बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
नतीजतन जमीन पर कम, कागजों पर ज्यादा काम होता दिख रहा है। बात चाहे गेहूं खरीद केंद्रों की निगरानी की हो या फिर गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान व बकाया भुगतान के लिए आंदोलन चलाने की।
विज्ञापन
जनसमस्याओं को लेकर जगह-जगह आंदोलन चलाने का निर्णय हो अथवा लोगों से संपर्क व संवाद बढ़ाने की बात, कोई भी फैसला जमीनी स्तर पर बहुत असर डालता नहीं दिख रहा है।