{"_id":"6a3a96424cb595910b0a8032","slug":"aliganj-animation-center-fire-condition-of-jayant-admitted-to-the-trauma-center-is-critical-lovpreet-show-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगंज अग्निकांड: ट्रॉमा में भर्ती जयंत की हालत गंभीर, छत से गिरने से रीढ़ में लगी थी चोट, लवप्रीत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगंज अग्निकांड: ट्रॉमा में भर्ती जयंत की हालत गंभीर, छत से गिरने से रीढ़ में लगी थी चोट, लवप्रीत में सुधार
Tue, 23 Jun 2026 07:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:50 PM IST
सार
लखनऊ अग्निकांड हादसे के दौरान जान बचाने के प्रयास में दूसरे तल स्थित एनीमेशन सेंटर की छत से गिरकर घायल हुए ऐशबाग एलडीएस कॉलोनी निवासी जयंत गुप्ता को ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल स्थित आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के अलीगंज एनीमेशन सेंटर अग्निकांड में घायल युवती समेत दो लोग मंगलवार को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। युवती की हालत में पहले से सुधार है। वहीं युवक की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में भर्ती दिल्ली निवासी लवप्रीत कौर के शरीर में मामूली चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इलाज के बाद उसकी स्थिति में काफी सुधार है। उसे जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं हादसे के दौरान जान बचाने के प्रयास में दूसरे तल स्थित एनीमेशन सेंटर की छत से गिरकर घायल हुए ऐशबाग एलडीएस कॉलोनी निवासी जयंत गुप्ता को ट्रॉमा सेंटर के तीसरे तल स्थित आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तार, थर्माकोल और फाइबर से दहक उठी आग, लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतों के ये रहे कारण, खुलासा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ अग्निकांड: केजीएमयू ट्रॉमा में एसआईटी एक घंटे तक डटी रही, जख्मी लोगों से बंद कमरे में की पूछताछ
डॉक्टरों के अनुसार गिरने से उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। इसके चलते उसे विशेष निगरानी में रखा गया है। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस डॉ. प्रेमराज सिंह ने बताया कि जयंत के इलाज के लिए न्यूरो सर्जरी और हड्डी रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों की संयुक्त टीम लगाई गई है।
डॉक्टरों की सलाह पर उसकी जरूरी जांचें कराई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट और मरीज की स्थिति के आधार पर यह तय किया जाएगा कि ऑपरेशन की जरूरत है या फिर दवाओं से ही सुधार किया जा सकता है। डॉ. प्रेमराज ने बताया कि डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज पूरी तरह नि:शुल्क किया जा रहा है।