{"_id":"61ca23b3c8386d5e5e03e859","slug":"alhilesh-yadav-reached-jpnic-lucknow-news-lko6108437170","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अचानक जेपीएनआईसी पहुंचे अखिलेश यादव, एलडीए में मचा हड़कंप, अधिशासी अभियंता को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अचानक जेपीएनआईसी पहुंचे अखिलेश यादव, एलडीए में मचा हड़कंप, अधिशासी अभियंता को नोटिस
Tue, 28 Dec 2021 06:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 06:04 PM IST
सार
अखिलेश यादव रविवार को अचानक लखनऊ स्थिति जेपीएनआईसी पहुंच गए। यहां उन्होंने एक चैनल को इंटरव्यू दिया और सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जेपीएनआईसी में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेपीएनआईसी की बदहाली दिखाने के लिए रविवार को बिना अनुमति निर्माणाधीन परिसर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एलडीए के अधिकारियों को सकते में ला दिया। सोमवार को जहां पूर्व मुख्यमंत्री ने जेपीएनआईसी की बदहाली का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दिए। वहीं, एलडीए वीसी ने जेपीएनआईसी का प्रोजेक्ट देख रहे अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा को सोमवार सुबह कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव रविवार दोपहर अचानक जेपीएनआईसी पहुंचे। गार्डों ने उनके प्रवेश का विरोध भी नहीं किया। यह भी जानकारी में आया है कि प्रोजेक्ट के काम को देख रहे ठेकेदारों और एलडीए के अधिकारियों को सूचना सुरक्षा में लगे कर्मचारियों ने फोन पर दी। फिर भी कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ आए लोग परिसर में घूमते रहे। इस बीच एक मीडिया हाउस को जेपीएनआईसी की छत पर बने हैलीपैड पर इंटरव्यू भी पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया।
विज्ञापन
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भी जेपीएनआईसी की बदहाली को समाजवादी चिंतक जय प्रकाश नारायन का अपमान बताया है। भाजपा के विकास विरोधी होने की बात भी उन्होंने पोस्ट में की है।
विज्ञापन
वहीं, एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी का कहना है कि बिना अनुमति पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्माणाधीन परिसर में प्रवेश करने के मामले में अधिशासी अभियंता प्रताप शंकर मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पूरे प्रकरण में उनसे जवाब मांगा गया है। सुरक्षा में लगी एजेंसी की चूक होने पर उसके खिलाफ भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी।