फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert from African swine fever virus: There will be a complete ban on the sale of pig meat, there will also be

अफ्रीकन स्वाइन फीवर अलर्ट : सूअरों के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध, बाड़े से बाहर निकालने पर भी रहेगी रोक

Fri, 22 Jul 2022 03:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 22 Jul 2022 03:28 PM IST
सार

डीएम का कहना है कि सूअरों की अस्वाभाविक मृत्यु की सूचना पशुपालन विभाग के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार अवस्थी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उनके मोबाइल नंबर 9412188325 पर दें।

विज्ञापन
Alert from African swine fever virus: There will be a complete ban on the sale of pig meat, there will also be
सूअर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में फैजुल्लागंज क्षेत्र में 116 सूअरों की मौत अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) वायरस के संक्रमण से होने की पुष्टि के बाद पूरे जनपद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार के आदेश के बाद जहां सूअरों के मांस की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा, वहीं, सूअरों के बाड़े से निकालने पर भी रोक रहेगी।

विज्ञापन


डीएम का कहना है कि सूअरों की मौत के बाद पशुपालन विभाग ने जांच के लिए रक्त, सीरम और विसरा के नमूने लेकर राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल की लैब को भेजे थे। रिपोर्ट में एएफएस वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि यह वायरस केवल सूअरों की प्रजाति को ही प्रभावित करता है। इससे पशुओं की अन्य प्रजातियां व इंसानों में संक्रमण नहीं होता है। सूअरों में भी इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

यह आदेश हो गए लागू

  • प्रभावित क्षेत्र में सूअरों के विचरण और आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। किसी भी सूअर बाजार का आयोजन भी प्रतिबंधित रहेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सूअर के मांस की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी। सूअर से निर्मित उत्पादों की बिक्री भी प्रतिबंध में शामिल है।
  • संक्रमण प्रभावित इलाकों में नगर निगम व अन्य स्थानीय निकाय सघन सफाई अभियान चलाएंगे। साथ ही विसंक्रमण पर भी काम होगा।
  • सूअरों के उपचार और बीमारी के लिए जागरूकता कार्यक्रम पशुपालन विभाग करेगा। नगरीय और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह कवायद होगी। नगर निगम भी इसमें सहयोग करेगा।
  • नगर निकायों की यह जिम्मेदारी होगी कि सूअर खुले में विचरण न करें। बाड़े से बाहर सूअर मिलने पर पालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संक्रमित होने पर पशुपालन विभाग की मदद सेे इलाज कराएं।

 

हेल्पलाइन पर संपर्क करें

डीएम का कहना है कि सूअरों की अस्वाभाविक मृत्यु की सूचना पशुपालन विभाग के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार अवस्थी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को उनके मोबाइल नंबर 9412188325 पर दें। इसके अलावा तथा पशुपालन विभाग का कंट्रोल रूम नंबर 9450195814 एवं 9415184493 भी सक्रिय रहेगा। किसी व्यक्ति में बुखार, खासी व सांस फूलना आदि जैसे लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0522-2622080 और खुले में सूअर दिखने पर नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 9151055671, 9151055672, 9151055673 पर तत्काल सूचना दें।

सूअर, गधा, घोड़ा, भैंस शहर में पालने की अनुमति नहीं

शहरी सीमा में सूअर, गधा, घोड़ा, भैंस जैसे प्रदूषण फैलाने वाले पशुओं को पालने की अनुमति नहीं है। इसके लिए अनुमति भी नगर निगम नहीं देता। डीएम की संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक में नगर निगम अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि केवल अधिकतम दो गाय व कुत्ता पालने की ही अनुमति नगर निगम देता है। ग्रामीण इलाकों में गंदगी या जलभराव मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा में डीएम को मिला कि बीकेटी और काकोरी में तालाबों की सफाई का काम बहुत धीमा है। इस पर डीएम ने दोनों विकास खंड के बीडीओ के खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए कहा है। इसके साथ ही सभी तालाबों की सफाई सुनिश्चित कराने के लिए बीडीओ को कहा गया है। वहीं, यूनीसेफ  के प्रतिनिधियों ने डीएम को बताया कि इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम (आईसीडीएस) में प्रगति लखनऊ में बहुत खराब है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ), आईसीडीएस को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। 10 दिन के अंदर राज्य औसत से लखनऊ की स्थिति बेहतर भी करनी होगी।

सूअर शहर से बाहर न ले जाने वाले पशुपालकों पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने अभियान चलाकर फैजुल्लागंज क्षेत्र से 17 सूअर पकड़े हैं। इन्हें अमौसी स्थित हड़ाइन खेड़ा में निगम द्वारा बनाए गए कंपाउंड में रखा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि सूअर शहर से बाहर न ले जाने वाले पालकों पर कार्रवाई होगी।



पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण अभियान पूरी तरह नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार-शु्क्रवार को भी टीम सूअरों को पकड़ने जाएगी। चेतावनी के बाद भी सूअरों को बाहर नहीं ले जाने वाले पशुपालकों को मड़ियांव थाने बुलाकर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सख्ती के बाद भी इलाके में सूअर घूमते पाए गए थे।

एंटीलार्वा व चूना-ब्लीचिंग का छिड़काव

नगर निगम के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि फैजुल्लागंज क्षेत्र में चूना, ब्लीचिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। फॉगिंग भी कराई जा रही है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुनील रावत ने बताया कि सुबह इलाके का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई कराई गई। जमा पानी निकाला जा रहा है। कच्चे नाले की सफाई को लेकर भी मशीनें लगाई गईं।

इंदिरा नगर के चांदन में भी सूअर मरा

इंदिरा नगर के चांदन में भी एक सूअर के मरने की सूचना क्षेत्रीय पार्षद रामकुमार वर्मा ने दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सूअर बीमारी से मरा है या हादसे से, यह साफ नहीं है। पार्षद ने सिर्फ यह बताया कि सड़क किनारे एक सूअर मरा पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed