{"_id":"6572282027b39cd43903ca47","slug":"aktu-visit-lucknow-news-c-13-lko1033-522270-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू : छात्रों ने जानीं एआई की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू : छात्रों ने जानीं एआई की बारीकियां
Fri, 08 Dec 2023 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। एकेटीयू स्थित अत्याधुनिक लैब को देखने-समझने के लिए बृहस्पतिवार को अशोका इंस्टीट्यूट वाराणसी के बीटेक छात्र पहुंचे। छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स आदि की बारीकियां समझीं और अपने सवालों के जवाब भी हासिल किए।
विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा है कि यहां की अत्याधुनिक लैब का लाभ ज्यादा से ज्यादा छात्रों को मिल सके। इसी क्रम में वह संबद्ध संस्थानों के विद्यार्थियों का भ्रमण कराता है। इसी क्रम में वाराणसी से आए बीटेक छात्रों के दल ने विवि की एडवांस फैब्रिकेशन लैब, आइडिया लैब, थ्रीडी प्रिंटिंग लैब, गूगल कोडिंग लैब, फाइबर सेमुलेशन, रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, सेंसर लैब, लेजर लैब आदि को बारीकी से समझा।
उन्होंने जानकारी ली कि थ्रीडी प्रिंटिंग से किस तरह मॉडल बनाए जाते हैं। छात्रों की सर्वाधिक रुचि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी रही। लैब देखने के बाद छात्र इनोवेशन हब पहुंचे। यहां उन्होंने नवाचार और उद्यमिता के बारे में जाना। इस दौरान सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज के निदेशक प्रो. वीरेंद्र पाठक, एसोसिएट डीन डॉ. अनुज शर्मा, सुनील पांडेय, अनुराग चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
आर्टेक इंफोसिस्टम करेगी कैंपस प्लेसमेंट
लखनऊ। एकेटीयू के बीटेक सीएस, आईटी, ईसी, ईई, ईईई, बायोटेक, एमसीए, बीफार्मा और एमबीए के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। आर्टेक इंफोसिस्टम कंपनी एसोसिएट रिक्रूटर पद के लिए प्लेसमेंट करेगी। प्लेसमेंट में बीटेक फाइनल ईयर के छात्र शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को नौ दिसंबर तक पंजीकरण कराना होगा। 14 दिसंबर को परीक्षा होगी। चयनित छात्र को कंपनी चार लाख 68 हजार रुपये सालाना देगी।