फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Session zero to start new pharma institute

एकेटीयू: नए फार्मा संस्थान शुरू करने के लिए सत्र शून्य

Sun, 15 Jun 2025 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Session zero to start new pharma institute
एकेटीयू: नए फार्मा संस्थान शुरू करने के लिए सत्र शून्य
लखनऊ। प्रदेश में कोविड काल में काफी संख्या में खुल गए फार्मेसी कॉलेजों के बाद अब नए कॉलेजों व पाठ्यक्रम शुरू करने पर सख्ती की जा रही है। इसे देखते हुए प्राविधिक शिक्षा विभाग ने नए सत्र 2025-26 में नए बीफार्मा संस्थान व पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सत्र शून्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश में फार्मेसी से जुड़े डिग्री स्तर के संस्थानों को संबद्धता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से दी जाती है। कोविड के दौरान विवि से संबद्ध फार्मेसी कॉलेजों की संख्या 400 पहुंच गई। यहां पर 30 हजार से अधिक सीटें हैं। किंतु हाल के वर्षों में इसमें अपेक्षाकृत कम प्रवेश हो रहे हैं। इसकी वजह से विवि प्रशासन ने इसकी समीक्षा शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसी क्रम में प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से भी दो साल से नए फार्मेसी कॉलेजों को संबद्धता नहीं दी जा रही है। हालांकि वर्तमान सत्र 2024-25 में 62 कॉलेजों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद संबद्धता दी गई है। वहीं नए सत्र को लेकर प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के क्रम में एकेटीयू ने निर्देश जारी किया है। एकेटीयू रजिस्ट्रार रीना सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि शासन के निर्णय के अनुसार विवि की ओर से नए सत्र 2025-26 में बीफार्मा के नए संस्थान व पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए सत्र शून्य घोषित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल तक नए सत्र के लिए संबद्धता आवेदन

एकेटीयू में इस समय नए सत्र 2025-26 के लिए नए संस्थान, नए कोर्स शुरू करने व पहले से चल रहे संस्थान व कोर्स के संबद्धता विस्तार के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। रजिस्ट्रार रीना सिंह के अनुसार इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून निर्धारित थी। इसे बढ़ाकर 16 जून तक कर दिया गया है।


20 तक भरे जाएंगे परीक्षा फाॅर्म

एकेटीयू में यूजी-पीजी की दूसरे चरण की परीक्षाओं के लिए परीक्षा फाॅर्म भरने व शुल्क जमा करने की तिथि 15 जून निर्धारित की गई थी। परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबद्ध कॉलेजों के निदेशक व प्राचार्यों से कहा है कि इस तिथि को बढ़ाकर 20 जून कर दिया गया है। छात्रों के फाॅर्म निर्धारित समय में भरवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed