फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Semester exams from today, CCTV monitoring

एकेटीयू: सेमेस्टर परीक्षाएं आज से, सीसीटीवी से निगरानी

Tue, 23 Dec 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Semester exams from today, CCTV monitoring
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सेमेस्टर परीक्षाएं 23 दिसंबर मंगलवार से शुरू हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करते हुए छात्रों के प्रवेश पत्र भी उनके ईआरपी लॉगइन पर भेज दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मंगलवार से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षा में 2.40 से अधिक छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेश भर में 135 केंद्र बनाए हैं। विश्वविद्यालय में मॉनीटरिंग केंद्र स्थापित किया गया है। यहां से सीसीटीवी से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी की जाएगी। किसी भी तरह की विपरीत परिस्थिति मिलने पर तुरंत फोनकर संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि छात्रों की दिक्कत का समाधान करते हुए सीधे उनके ईआरपी लॉगइन पर प्रवेश पत्र भेजने की व्यवस्था की गई है। इससे उनका किसी तरह का आर्थिक उत्पीड़न नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने प्रवेश पत्र पर दिए निर्देशों का परीक्षा में पालन करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि छात्र अपनी कॉपी में रोल नंबर, मोबाइल नंबर या किसी तरह का विशेष चिह्न न बनाएं। ऐसा करने पर उन पर नकल प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed