फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aktu semester exam will start from 16th Feb

एकेटीयू की सेमेस्टर परीक्षाएं 16 फरवरी से, कम उपस्थिति के आधार पर परीक्षा देने से नहीं जाएगा रोका

Fri, 12 Feb 2021 08:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 08:29 PM IST
विज्ञापन
Aktu semester exam will start from 16th Feb
एकेटीयू में 16 फरवरी से होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 16 फरवरी से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं का प्रवेश पत्र शुक्रवार को जारी कर दिया। यूजी-पीजी परीक्षाओं का प्रवेश पत्र कॉलेजों की लॉगइन में उपलब्ध कराया गया है। वहीं एकेडमिक काउंसिल के निर्णय के अनुसार, कम उपस्थिति के आधार पर संस्था छात्रों को परीक्षा से रोकेंगे नहीं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से कॉलेजों को भेजी सूचना में कहा गया है कि सत्र 2020-21 की विषम सेमेस्टर यूजी-पीजी रेगुलर व कैरी ओवर व एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क की परीक्षाओं का प्रवेश पत्र कॉलेज लॉगइन में उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज की ओर से योग्य विद्यार्थियों की सूची वेरीफाई करने के साथ ही छात्रों के प्रवेश पत्र सीधे उनके लॉगइन में उपलब्ध हो जाएंगे। छात्र अपनी लॉगइन से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में विवि प्रशासन ने तीसरे, चौथे व पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर व कैरी ओवर परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की जानकारी के लिए पेपर पैटर्न की सूचना जारी की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अधिकतर पेपर तीन हिस्से में होगा। पहले दो नंबर वाले शॉर्ट आंसर वाले सवाल होंगे। दूसरे भाग में पांच सवाल, एक सभी यूनिट से होंगे। इसमें से तीन सवाल अटेंप्ट करने होंगे। तीसरे भाग में पांच सवाल आंतरिक च्वॉइस के होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों को इससे विद्यार्थियों को अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्स्ट व सेकंड ईयर का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी
विद्यार्थियों को पेपर के बीच गैप देने के परीक्षा समिति के निर्णय के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को ही फर्स्ट व सेकंड ईयर यूजी-पीजी का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों से कहा है कि वे इससे विद्यार्थियों को अवगत कराएं और सूचना पटलों पर भी चस्पा करें। 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को देखते हुए विवि प्रशासन ने 16 से 18 फरवरी तक स्टूडेंट सेल का कार्य स्थगित कर दिया है। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 को
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की दूसरे चरण की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 448 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। डीन पीजी प्रो. एमके दत्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए लखनऊ और नोएडा में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ में बीआईईटी और नोएडा में जेएसएस को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed