{"_id":"6564abbfb8e35c463a0c91d4","slug":"aktu-now-colleges-will-also-get-digital-tabulation-chart-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"AKTU : अब कॉलेजों को भी मिलेगा डिजिटल टैबुलेशन चार्ट, विद्यार्थियों के परिणाम की होगी पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AKTU : अब कॉलेजों को भी मिलेगा डिजिटल टैबुलेशन चार्ट, विद्यार्थियों के परिणाम की होगी पूरी जानकारी
Mon, 27 Nov 2023 08:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 27 Nov 2023 08:44 PM IST
सार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अब प्रदेश के 750 से अधिक संबद्ध कॉलेजों को टैबुलेशन चार्ट भी देगा। चार्ट कॉलेजों को डिजिटल फार्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
AKTU
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अब प्रदेश के 750 से अधिक संबद्ध कॉलेजों को टैबुलेशन चार्ट भी देगा। चार्ट कॉलेजों को डिजिटल फार्मेट में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे कॉलेजों के पास भी परीक्षा परिणाम संबंधित जानकारी होगी। साथ ही विश्वविद्यालय जब भी परिणाम में कोई अपग्रेडेशन करेगा, कॉलेज के पास भी यह डाटा ऑनलाइन अपडेट होगा।
विज्ञापन
दरअसल, विश्वविद्यालय की वर्तमान व्यवस्था के अनुसार विद्यार्थी सीधे ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरता है। इसका रिकॉर्ड पूरी तरह से विश्वविद्यालय के पास होता है। अगर विश्वविद्यालय को उस छात्र को परीक्षा से रोकना होता है तो वह इसके लिए विश्वविद्यालय को सूचित करता है। वहीं परीक्षा और उसके परिणाम का भी पूरा रिकॉर्ड विश्वविद्यालय के पास ही होता है। क्योंकि परीक्षा संबंधित पूरी कार्यवाई भी विश्वविद्यालय के स्तर से ही होती है।
विज्ञापन
अभी कॉलेजों के पास परीक्षा संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं होता है। इसकी वजह से वह छोटी-छोटी जानकारी आदि के लिए भी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय भेज देते हैं। इससे जहां काफी समय लगता है वहीं विद्यार्थियों का आर्थिक व्यय भी होता है। इसे देखते हुए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है कि वह कॉलेजों को डिजिटल टैबुलेशन चार्ट उपलब्ध कराएगा। इससे परिणाम को एक और स्तर पर क्रॉस चेक करने की व्यवस्था भी हो जाएगी।
विज्ञापन
चार्ट में बदलाव नहीं कर सकेंगे कॉलेज
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि हम कॉलेजों को डिजिटल टैबुलेशन चार्ट उपलब्ध कराएंगे, ताकि वह किसी भी विद्यार्थी का परिणाम, नंबर आदि देख सकेंगे। ऐसे में अगर उन्हें यह लगता है कि किसी जरूरी चीज में करेक्शन की जरूरत है, तभी वह विद्यार्थी को विश्वविद्यालय भेजेंगे। हालांकि कॉलेजों को इस चार्ट में बदलाव करने की सुविधा नहीं दी जाएगी। यह अधिकार विश्वविद्यालय के ही पास होगा। इस व्यवस्था को प्रभावी करने का एक उद्देश्य यह भी है कि इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।