{"_id":"685471909b97bdf6cd072d99","slug":"aktu-naac-visit-report-submitted-in-envelope-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1257790-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: नैक भ्रमण की रिपोर्ट लिफाफे में सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: नैक भ्रमण की रिपोर्ट लिफाफे में सौंपी
विज्ञापन

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में पहली बार हो रहा नैक मूल्यांकन बृहस्पतिवार 19 जून को पूरा हो रहा है। बृहस्पतिवार को टीम ने एक्जिट बैठक की और अपने भ्रमण की रिपोर्ट बंद लिफाफे में विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी। अगले सप्ताह विश्वविद्यालय को फाइनल ग्रेडिंग जारी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार सात सदस्यीय टीम ने एक्जिट बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने यहां सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने, आईआईटी जैसे उच्च तकनीकी संस्थानों से समझौते बढ़ाने, आउटकम आधारित पठन-पाठन को बढ़ावा देने, लैब को और सुदृढ़ करने के सुझाव भी दिए। सात सदस्यीय टीम के दो सदस्य भौतिक और पांच सदस्य ऑनलाइन भ्रमण में शामिल हुए।
सदस्यों ने विश्वविद्यालय मुख्य कैंपस के साथ-साथ सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व आर्कीटेक्चर कॉलेज का भ्रमण किया। यहां की लैब देखी। छात्रों व फैकल्टी से भी बात की। भ्रमण के दौरान टीम ने कुछ जगह कमियों को भी इंगित किया। वहीं विश्वविद्यालय व संबद्ध संस्थानों में कांट्रैक्ट फैकल्टी ज्यादा होने पर भी टोका।
विज्ञापन
एकेटीयू के 23 छात्रों को मिला कैंपस प्लेसमेंट
एकेटीयू के बीटेक के 23 छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट फ्यूचर गुरुकुल्स में कोडिंग और कंप्यूटर ट्रेनर के लिए हुआ है। चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से सालाना 3.60 लाख का पैकेज दिया जाएगा। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।