फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Marks may be less in challenge evaluation

एकेटीयू : चुनौती मूल्यांकन में कम भी हो सकते हैं अंक

Sun, 01 Dec 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 01 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Marks may be less in challenge evaluation
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में अंक बढ़ाने के चक्कर में चुनौती मूल्यांकन (चैलेंज इवैलुएशन) कराने वाले छात्रों को अब झटका भी लगेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं का दो विषय विशेषज्ञों से मूल्यांकन कराकर उसका औसत निकाला जाएगा। इसमें अगर छात्र के अंक कम होते हैं, तो वे अंक ही मान्य होंगे। जबकि पहले जो नंबर ज्यादा होते थे, वह मान्य होते थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में हर सत्र में लगभग दस हजार छात्र चुनौती मूल्यांकन के लिए आवेदन करते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से सम सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए चुनौती मूल्यांकन के आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 10 दिसंबर तक होंगे और इसके लिए प्रति विषयवार 2500 रुपये भी ऑनलाइन जमा करने होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन दो विषय विशेषज्ञों से कराया जाएगा। इसके औसत अंक ही अंतिम रूप से मान्य होंगे।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि यदि औसत और मूल प्राप्तांक में कुल अंकों से 20 फीसदी से अधिक का अंतर होता है तो परीक्षार्थी को 1500 रुपये भी वापस किए जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थी नियमों को सही से जानकर और सही बैंक विवरण के साथ ही आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed