{"_id":"60269fdb8ebc3ee968393723","slug":"aktu-examinations-start-from-february-16-admit-card-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू की परीक्षाएं 16 फरवरी से, प्रवेश पत्र जारी, पेपर पैटर्न के बारे में भी दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू की परीक्षाएं 16 फरवरी से, प्रवेश पत्र जारी, पेपर पैटर्न के बारे में भी दी जानकारी
Fri, 12 Feb 2021 09:03 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 12 Feb 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
AKTU
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने 16 फरवरी से शुरू हो रही सेमेस्टर परीक्षाओं का प्रवेश पत्र शुक्रवार को जारी कर दिया। यूजी-पीजी परीक्षाओं का प्रवेश पत्र कॉलेजों की लॉगइन में उपलब्ध कराया गया है। वहीं एकेडमिक काउंसिल के निर्णय के अनुसार, कम उपस्थिति के आधार पर संस्था छात्रों को परीक्षा से रोकेंगे नहीं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से कॉलेजों को भेजी सूचना में कहा गया है कि सत्र 2020-21 की विषम सेमेस्टर यूजी-पीजी रेगुलर व कैरी ओवर व एमटेक, एमफार्मा, एमआर्क की परीक्षाओं का प्रवेश पत्र कॉलेज लॉगइन में उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज की ओर से योग्य विद्यार्थियों की सूची वेरीफाई करने के साथ ही छात्रों के प्रवेश पत्र सीधे उनके लॉगइन में उपलब्ध हो जाएंगे। छात्र अपनी लॉगइन से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
इसी क्रम में विवि प्रशासन ने तीसरे, चौथे व पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर व कैरी ओवर परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों की जानकारी के लिए पेपर पैटर्न की सूचना जारी की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अधिकतर पेपर तीन हिस्से में होगा। पहले दो नंबर वाले शॉर्ट आंसर वाले सवाल होंगे। दूसरे भाग में पांच सवाल, एक सभी यूनिट से होंगे। इसमें से तीन सवाल अटेंप्ट करने होंगे। तीसरे भाग में पांच सवाल आंतरिक च्वॉइस के होंगे। परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों को इससे विद्यार्थियों को अवगत कराने को कहा है।
विज्ञापन
फर्स्ट व सेकेंड ईयर का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी
लखनऊ। विद्यार्थियों को पेपर के बीच गैप देने के परीक्षा समिति के निर्णय के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को ही फर्स्ट व सेकेंड ईयर यूजी-पीजी का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक ने कॉलेजों से कहा है कि वे इससे विद्यार्थियों को अवगत कराएं और सूचना पटलों पर भी चस्पा करें। 16 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षाओं को देखते हुए विवि प्रशासन ने 16 से 18 फरवरी तक स्टूडेंट सेल का कार्य स्थगित कर दिया है। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही लिए जाएंगे।
एकेटीयू : पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 को
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की दूसरे चरण की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए 448 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। डीन पीजी प्रो. एमके दत्ता ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए लखनऊ और नोएडा में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ में बीआईईटी और नोएडा में जेएसएस को केंद्र बनाया गया है।