फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today, stalwarts will chart a new course for UP's development

Lucknow News: आज यूपी के विकास की नई दिशा तय करेंगे दिग्गज

Fri, 09 Oct 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Today, stalwarts will chart a new course for UP's development
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी परियोजनाओं और बदलती जरूरतों पर अमर उजाला बिल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव का आयोजन होटल ताज में शुक्रवार को किया जाएगा। सुबह 9:30 बजे से शुरू होने वाले आयोजन में स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा, निवेश और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों पर विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भविष्य के स्वास्थ्य ढांचे पर मुख्य वक्तव्य देंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने पर विचार रखेंगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ग्रामीण ढांचे को समावेशी विकास का आधार बनाने पर संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन में यूपीपीसीबी के सचिव संजय सिंह सौर और नवीकरणीय ऊर्जा से टिकाऊ उत्तर प्रदेश की संभावनाओं पर बात करेंगे। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डों के माध्यम से प्रदेश के विकास गलियारों पर चर्चा करेंगे। औद्योगिक निवेश पर होने वाले सत्र में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और गलांट समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयंक अग्रवाल शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ प्रदेश को वैश्विक औद्योगिक केंद्र बनाने और कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी एमएसएमई के इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की दिशा पर बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रमुख क्षेत्रों पर होगी चर्चा
कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य, एक्सप्रेसवे, ऊर्जा और औद्योगिक निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर गहन चर्चा होगी। रियल एस्टेट, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भी चर्चा के मुख्य बिंदु रहेंगे। लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पर भी विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed