फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU convocation would be very special

एकेटीयू दीक्षांत समारोह के लिए कर रहा खास तैयारियां, अमेरिकी कुर्सियां बनाएंगी इस मौके को और भी खास

Tue, 12 Jan 2021 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
AKTU convocation would be very special
एकेटीयू दीक्षांत समारोह के लिए कर रहा खास तैयारियां, अमेरिकी कुर्सियां भी हैं बेहद खास
विज्ञापन

अक्षय कुमार
लखनऊ। पठन-पाठन के क्षेत्र में तकनीकी का बेहतर प्रयोग करने वाले डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने अपने अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय सभागार को भी अत्याधुनिक बनाया है। यहां अमेरिका में बनी रिमोट से खुलने और बंद होने वाली रिट्रैक्टिबल चेयर लगाई गई हैं।
विवि में 16 जनवरी को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में बहुउद्देश्यीय सभागार को भी तैयार किया जा रहा है। दो हजार की क्षमता वाले हॉल में कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार दीक्षांत समारोह में लगभग 500 लोगों की ही उपस्थिति होगी।
विज्ञापन

जानिए क्यों है खास
रिट्रैक्टिबल चेयर की संख्या 1000 है। ये जब पूरी तरह खुल जाती हैं तो उसमें अंग्रेजी में एकेटीयू उभर कर आता है। मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि इसे फायर सिक्योरिटी के लिहाज से डवलप कराया गया है। हर 14 सीट के बाद मूविंग स्पेस दिया गया है। आखिर में दोनों तरफ सिर्फ 7-7 सीट हैं। इसे लोहे के पिलर पर इंस्टॉल किया गया है। आवश्यकता के अनुसार, इसे इकट्ठा कर आगे-पीछे भी व्हील के माध्यम से किया जा सकता है। जब कार्यक्रम नहीं होता है तो इन चेयर को इकट्ठा कर हॉल का प्रयोग इनडोर गेम के लिए किया जाता है। मीडिया प्रभारी का कहना है कि इधर कहीं भी इस तरह की अत्याधुनिक चेयर का प्रयोग नहीं हो रहा है। बनारस के अवध शिल्पग्राम में लगभग 500 चेयर लगी हैं, लेकिन यह उससे बड़ा सेटअप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

130 विद्यार्थियों के हुए रजिस्ट्रेशन
दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले मेडल धारकों के लिए एकेटीयू में 130 विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने दी। अगर व्यवस्था बनी तो लखनऊ के गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स को भी शामिल किया जा सकता है। वहीं मंगलवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने भी तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed