{"_id":"6a6d0ee394f7d56ba002622a","slug":"aktu-choice-filling-for-bba-bca-and-barch-begins-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1855085-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेटीयू: बीबीए-बीसीए, बीआर्क की चॉइस फिलिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेटीयू: बीबीए-बीसीए, बीआर्क की चॉइस फिलिंग शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने बीटेक छोड़कर अन्य यूजी कोर्सों में प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग शुक्रवार से शुरू कर दी है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने संशोधित काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें बीआर्क, बीएचएमसीटी, बीएफएडी, बीएफए एमबीए इंटीग्रेटेड, बीबीए-बीसीए, बीवॉक, एमबीए-एमसीए और बीटेक, बीफार्मा, एमबीए-एमसीए लेटरल इंट्री कोर्स में प्रवेश हो रहे हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में चॉइस फिलिंग 31 जुलाई से तीन अगस्त तक और सीट अलॉटमेंट पांच अगस्त को होगा। छात्र पांच से आठ अगस्त तक सीट कंफर्मेशन शुल्क जमा व फ्रीज-फ्लोट कर सकेंगे।
दूसरे चरण में चॉइस फिलिंग छह से आठ अगस्त तक और सीट अलॉटमेंट 10 अगस्त तक होगा। सीट कंफर्मेशन शुल्क, सीट फ्रीज व फ्लोट और ऑनलाइन विड्राॅ 10 से 12 अगस्त तक कर सकेंगे। प्रवेश समन्वयक प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में 11 व 12 अगस्त को चॉइस लॉक होगा। 14 अगस्त को सीट अलॉटमेंट। 14 व 15 अगस्त को सीट कंफर्मेशन शुल्क, ऑनलाइन विलिंगनेश और सीट विड्राॅ की जा सकेगी।
विश्वविद्यालय की ओर से पूर्व में पांच चरण का काउंसिलिंग शेड्यूल जारी किया था। किंतु कॉलेजों की संबद्धता में हुई देरी के कारण न सिर्फ शेड्यूल संशोधित करना पड़ा बल्कि काउंसिलिंग के चरणों की संख्या पांच से तीन करनी पड़ी है। अब इसके आगे काउंसिलिंग करने के लिए विश्वविद्यालय को अलग से अनुमति लेनी होगी। क्योंकि प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 15 अगस्त तय है।