फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Attendance being marked via the QR code provided on the admit card

एकेटीयू: प्रवेश पत्र पर दिए क्यूआर से लग रही हाजिरी

Sun, 18 Oct 2026 01:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Attendance being marked via the QR code provided on the admit card
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने परीक्षा में सुधार और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर रोक के लिए एक नया प्रयोग किया है। इसके तहत विवि कैरी ओवर परीक्षाओं में विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड लगाकर उपस्थिति जांचने की प्रक्रिया शुरू की है। मौजूदा समय में आधार आधारित फेस रिकग्निशन आदि से विद्यार्थियों की उपस्थिति जांचने की व्यवस्था है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने बताया कि शहर के एक केंद्र में क्यूआर से उपस्थिति जांचने की व्यवस्था का प्रयोग हो रहा है। प्रयोग सफल रहने पर इसे दिसंबर की मुख्य सेमेस्टर परीक्षा में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। एआई आधारित क्यूआर व्यवस्था की खासियत यह है कि इसे स्कैन करते ही विद्यार्थियों का पूरा विवरण दिख जाता है। इससे विद्यार्थियों की जगह कोई दूसरा परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा। साथ ही जाली प्रवेश पत्र भी नहीं बनाया जा सकेगा। विवि की ओर से निर्धारित व्यवस्था के तहत क्यूआर कोड स्कैन करने पर ही विद्यार्थियों का विवरण दिखेगा। ऐसे में इसे कोई और स्कैन भी नहीं कर सकेगा। कुलपति ने बताया कि क्यूआर कोड को गेट पर ही स्कैन करने की व्यवस्था की जाएगी। क्यूआर स्कैन होने और विवरण के मिलान के बाद ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed