फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AKTU: Affiliation issue in B.Pharma admission this year too

एकेटीयू : बीफार्मा प्रवेश में इस साल भी संबद्धता का पेंच

Thu, 28 Aug 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
AKTU: Affiliation issue in B.Pharma admission this year too
प्रतीकात्म्क।
लखनऊ। प्रदेश के इंजीनियरिंग व ऑर्किटेक्चर संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है लेकिन फार्मेसी कोर्स में यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में पिछले साल की तरह इस बार भी इस कोर्स में दाखिले देर से होते दिख रहे हैं, क्योंकि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने अभी तक कॉलेजों की संबद्धता नहीं फाइनल की है।
विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की ओर से प्रदेश के इंजीनियरिंग, फार्मेसी व मैनेजमेंट संस्थानों की प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। मैनेजमेंट समेत अन्य कोर्सों की भी प्रवेश प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उधर, पीसीआई ने फार्मेसी कॉलेजों को संबद्धता देने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर रखी है। इससे मद्देनजर एकेटीयू ने पीसीआई को पत्र लिखकर संबद्धता प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है। दरअसल, पीसीआई की सहमति के बाद ही विवि स्तर पर कॉलेजों की संबद्धता रिन्यूवल की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में एकेटीयू से 375 से अधिक फार्मेसी कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें 30 हजार से ज्यादा सीटें हैं। पीसीआई के स्तर से हो रही फार्मेसी कॉलेजों की संबद्धता में हो रही देरी का असर छात्रों पर भी पड़ सकता है। वे दूसरे राज्यों के कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं। वहीं, एकेटीयू के सत्र नियमन पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि पीसीआई को तीसरा रिमाइंडर भेजा है। उनका जवाब आने पर विवि अपने यहां संबद्धता फाइनल कर बीफार्मा के प्रवेश लेगा। इससे पहले कॉलेज अपने स्तर से प्रवेश नहीं ले सकता है। बीटेक-बीआर्क में प्रवेश का मुख्य चरण पूरा हो गया है और कक्षाएं भी शुरू करा दी गई हैं।


यूजी-पीजी में तीसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू

एकेटीयू में बीटेक-बीआर्क छोड़कर अन्य यूजी-पीजी कोर्स में दाखिले के लिए तीसरे चरण की प्रवेश काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसमें 28 अगस्त तक छात्र अपनी च्वॉइस में बदलाव कर सीट लॉक कर सकते हैं। सीट एलॉटमेंट 30 अगस्त को जारी होगा। सीट कन्फर्मेशन शुल्क व ऑनलाइन सीट विड्रा 30-31 अगस्त को हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed