फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav wrote a letter to Rahul Gandhi, India alliance is the answer to BJP's arrogant power

Lucknow News : अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी, भाजपा की अहंकारी सत्ता का जवाब है इंडिया गठबंधन

Sun, 17 Mar 2024 07:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Mar 2024 07:34 PM IST
सार

प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल होने पर समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उसके आधिकारिक एक्स और फेसबुक पेज पर उपलब्ध सूची ही अधिकृत है। इसके अलावा अन्य जो भी सूचियां सोशल मीडिया के जरिये वायरल हो रही हैं, वो फर्जी हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav wrote a letter to Rahul Gandhi, India alliance is the answer to BJP's arrogant power
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सात चरणों में होने वाले चुनाव दुख, दर्द और दमन का प्रतीक बन चुकी भाजपा सरकार की सात चरणों में हो रही विदाई की रूपरेखा है। जनता इन सात चरणों के चुनाव में भाजपा को हराएगी। भाजपा की अहंकारी सत्ता का जवाब समाजवादी पीडीए इंडिया गठबंधन है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के 10 वर्ष जनता के लिए परेशानी और यंत्रणा भरे रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं। पुलिस हिरासत में लोगों की मौतें हो रही हैं। महिलाएं और बच्चियां अपमानित और असुरक्षित हैं। डबल इंजन भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का विकास नहीं हुआ।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि किसान हो या नौजवान, सभी भाजपा सरकार में उपेक्षित हैं। किसान लगातार आंदोलित है। किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी नहीं दी जा रही है। एमएसपी की मांग कर रहे सैकड़ों किसानों की मौत हो चुकी है। भाजपा सरकार किसानों से बात करने के बजाय उनके रास्ते में कील कांटे लगा रही है। हर वर्ष 2 करोड़ नौकरी देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार लोगों की नौकरी छीनने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के कारण समापन यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। यह यात्रा तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

पार्टी के एक्स और फेसबुक पेज पर उपलब्ध सूची ही अधिकृत : सपा
प्रत्याशियों की फर्जी सूची वायरल होने पर समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि उसके आधिकारिक एक्स और फेसबुक पेज पर उपलब्ध सूची ही अधिकृत है। इसके अलावा अन्य जो भी सूचियां सोशल मीडिया के जरिये वायरल हो रही हैं, वो फर्जी हैं। यहां बता दें कि रविवार को सपा की एक फर्जी सूची वायरल हुई, जिसमें पीलीभीत से वरुण गांधी, जौनपुर से धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह और मछलीशहर से रागनी सोनकर का नाम चल रहा था।

सपा ने सुनील सिंह भदौरिया को बनाया लखनऊ का जिला उपाध्यक्ष
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ की जिला कार्यकारिणी में सुनील सिंह भदौरिया को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं डाॅ. प्रमोद कुमार यादव को बलिया का जिला उपाध्यक्ष नामित किया है। इसके अलावा मुलायम यादव एडवोकेट को समाजवादी युवजन सभा प्रयागराज (गंगापार) का जिलाध्यक्ष तथा प्रिंस सिंह ‘बागी‘ को युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।


वहीं युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि ने बलिया निवासी विनय प्रकाश अंचल को युवजन सभा की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष, लखनऊ निवासी हाजी मिर्जा जफर हुसैन को प्रदेश सचिव तथा कानपुर निवासी संतोष कुमार यादव को प्रदेश सचिव नामित किया है। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज निवासी देवनाथ यादव को सचिव नामित किया गया है। सुल्तानपुर निवासी विवेक यादव उर्फ सनी यादव को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। लखनऊ निवासी एडवोकेट प्रत्युष सिंह तथा अजीत यादव एडवोकेट को अधिवक्ता सभा में प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed