फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh yadav will also go germany after modi

नरेंद्र मोदी के बाद अखिलेश क्यों जा रहे हैं जर्मनी?

Mon, 13 Apr 2015 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 13 Apr 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh yadav will also go germany after modi

हैनोवर में 13 से 17 अप्रैल के बीच आयोजित ट्रेड फेयर में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सूबे का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जर्मनी रवाना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हैनोवर में सूबे की ओर से जर्मन भाषा में एक विशेष वेबसाइट भी लॉन्च करेंगे। इस ट्रेड फेयर में पूरी दुनिया से कारोबारी जगत के लोग व सरकारों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही हैनोवर पहुंच चुके हैं। रविवार को राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हैनोवर जाने का कार्यक्रम तय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के नेतृत्व में सूबे का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रवाना होगा। इसमें राज्यमंत्री मिश्र व मुख्य सचिव के अलावा प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास महेश कुमार गुप्त, विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास कंचन वर्मा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव जीएस नवीन कुमार व मुख्य सचिव के स्टाफ ऑफिसर एसएन श्रीवास्तव भी शामिल हैं।

यूपी की ये वेबसाइट लॉन्च होगी जर्मनी में

Akhilesh yadav will also go germany after modi

सीएम हैनोवर में जर्मन भाषा में सूबे की आईटी पॉलिसी जारी करेंगे। इसके लिए एक वेबसाइट (WWW.UPSTEIGEND.IN) लॉन्च की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल की बीएमडब्ल्यू के मुख्य वित्तीय अधिकारी रोजर रूडन से भी मिलने का कार्यक्रम है। उनसे कारों में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी।

जर्मनी को सोलर पावर के क्षेत्र में उच्चस्तरीय तकनीक में दक्षता हासिल है। प्रदेश में सोलर रूफ टॉप सिस्टम स्थापित करने की योजना पर काम चल रहा है।

प्रतिनिधिमंडल इस बारे में भी जानकारी हासिल करेगा। प्रदेश की ओर से वहां एक विशेष सत्र का आयोजन होगा। 16 अप्रैल को होने वाले इस सत्र में चुनिंदा कंपनियों के सीईओ व अन्य अधिकारियों को सूबे में निवेश के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed