{"_id":"656b4ec2c6634e73ff0c5a6c","slug":"akhilesh-yadav-warned-workers-should-keep-an-eye-on-the-amendments-in-the-voter-list-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने चेताया: मतदाता सूची के संशोधनों पर निगाह रखें कार्यकर्ता, धोखा देकर वोट चाहती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव ने चेताया: मतदाता सूची के संशोधनों पर निगाह रखें कार्यकर्ता, धोखा देकर वोट चाहती है भाजपा
Sat, 02 Dec 2023 09:05 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:05 PM IST
सार
अखिलेश ने कहा कि चुनाव में जीत के लिए मतदाता सूची पर ध्यान रखना होगा। सूची में अभी 9 दिसंबर तक नाम बढ़ाने का अंतिम अवसर है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा साजिश करने के अपने पुराने काम में लग गई है। वह धोखा देकर वोट हथियाना चाहती है। भाजपा अपनी राजनीति के लिए लाभार्थियों की सुविधाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करके लोकतंत्र की निष्पक्षता को ही नष्ट करने की साजिश कर रही है।
विज्ञापन
अखिलेश शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर विधायकों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 7 वर्षों से भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया। समाजवादी सरकार के कामों से भाजपा अपने कामों की तुलना नहीं कर सकती है। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसलिए समाजवादियों को पूरी निष्ठा से लोकतंत्र को बचाने में जुटना है।
विज्ञापन
2024 में कहीं भी कोई कमी नहीं छोड़नी है। अखिलेश ने कहा कि चुनाव में जीत के लिए मतदाता सूची पर ध्यान रखना होगा। सूची में अभी 9 दिसंबर तक नाम बढ़ाने का अंतिम अवसर है। पार्टी के सभी पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर रात दिन लगकर लोकतंत्र को बचाने के लिए सघन जनसंपर्क करें।
विज्ञापन
समाजवादी और पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक मिलकर आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। सामाजिक न्याय की लड़ाई सपा हमेशा से लड़ती रही है। भाजपा जातीय जनगणना न कराकर सभी को हक और सम्मान से वंचित कर रही है।