{"_id":"599ac3da4f1c1bb9368b45de","slug":"akhilesh-yadav-tweets-in-favour-of-shikshamitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों के हक में अखिलेश ने किया ट्वीट, निशाने पर सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों के हक में अखिलेश ने किया ट्वीट, निशाने पर सीएम योगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 21 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने लेटेस्ट ट्वीट में एक तीर से दो निशाने साधे हैं। एक तरफ उन्होंने शिक्षामित्रों से हमदर्दी जताई है वहीं दूसरी ओर सीएम योगी पर निशाना साधा है।
अखिलेश ने ट्वीट किया,
लखनऊ में लाखों शिक्षामित्र अपने परिवार के भरण-पोषण और अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए इकट्ठा हुए हैं, Picnic के लिए नहीं!
बता दें कि बीते गोरखपुर में हुए हादसे के बाद जब राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने पहुंचे थे तो सीएम योगी ने कहा था कि गोरखपुर को पिकनिक स्पॉट न बनाएं। उन्होंने कहा था, दिल्ली में बैठा कोई युवराज स्वच्छता अभियान का महत्व नहीं जानेगा। गोरखपुर उनके लिए पिकनिक स्पॉट बने, उसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए।
अखिलेश ने इशारे में राहुल पर योगी के किए गए कटाक्ष का भी जवाब दे दिया।
बता दें कि आज लखनऊ में प्रदेशभर से करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्र जमा हुए हैं। सरकार से समायोजन पर बात न बन पाने पर वे यहां धरना देने आए हैं। पुलिस ने जिलों की सीमा पर कई शिक्षामित्रों को रोक दिया वहीं शिक्षामित्र प्रदर्शन न कर पाएं इसके लिए पूरे शहर में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात है।